11 दिन से वेंटीलेटर पर मौत से लड़ रहे फेमस सिंगर का निधन, हालत में नहीं हो रहा था कोई सुधार, परिवार में पसरा मातम

Spread the love

11 दिन पहले फेमस सिंगर राजवीर का गंभीर एक्सीडेंट हुआ था। उनकी हालत में कोई खास सुधार नहीं हो रहा था। अब उनकी मौत ने परिवार को तोड़ दिया है।

लोकप्रिय पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की हालत गंभीर बनी हुई थी। 7 सितंबर को हुई एक गंभीर सड़क दुर्घटना के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज उनका निधन हो गया है। 11 दिन बाद उन्होंने आखिरी सांस ली है। बताया जा रहा है कि बीते 10 दिनों में उनकी हालत में कोई सुधार देखने को नहीं मिला था। फिलहाल इंडस्ट्री और परिवार में मातम पसरा हुआ है। सिंगर के फैन भी इस खबर से शोक में व्याप्त हैं। 35 साल की उम्र में उनका जाना परिवार के लिए किसी आघात से कम नहीं है।

हालत में नहीं हो रहा था कोई सुधार

बता दें, 10 दिनों से राजवीर वेंटीलेटर पर थे। चिकित्सकों ने साफ कर दिया था कि उनके नर्वस सिस्टम में समस्या आ गई है और उसमें कोई सुधार नहीं हो रहा है। बीते कई दिनों में उन्हें होश नहीं आया और उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। 4 घंटे निगरानी और लगातार दवाइयां देने के बावजूद, उनके दिमाग में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पा रहा था। इससे मेडिकल टीम काफी परेशान थी। डॉक्टरों ने कहा है कि वे राजवीर को स्थिर करने के लिए हर संभव चिकित्सीय प्रयास कर रहे थे। हार्ट बीट को नियंत्रण में रखने के सभी प्रयासों के बाद भी उन्होंने 35 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

कैसे हुआ था सड़क हादसा

पहले 27 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर तक अस्पताल ने रोजाना स्वास्थ्य बुलेटिन जारी किए। लेकिन 3 अक्टूबर के बाद से, अस्पताल ने स्वास्थ्य अपडेट देना बंद कर दिया था। बता दें, राजवीर जवंदा हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की ओर जा रहे थे। पिंजौर-नालागढ़ रोड पर अचानक दो सांड सड़क पर आ गए और आपस में टकरा गए। सांडों से टकराने से बचने के प्रयास में राजवीर अपनी बाइक पर संतुलन खो बैठें और सामने से आ रही एक बोलेरो गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई। इस अप्रत्याशित घटना ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

ये हैं उनके फेमस गाने

राजवीर जवंदा ‘काली केमेरो’, ‘शानदार’, ‘मुच्छ ते माशूक’ जैसे चार्टबस्टर गानों के लिए मशहूर हैं और उनकी लोकप्रियता बेहद व्यापक है। उनके प्रशंसकों की संख्या बहुत बड़ी है और इस कठिन समय में वे उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *