Kantara Chapter 1 First Review: ‘कांतारा चैप्टर 1’ रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज के ठीक एक दिन पहले इसका पहला रिव्यू सामने आ गया है। फिल्म को लेकर काफी बज है और इसी बीच सामने आया पहला रिव्यू चौंकाने वाला है।

दक्षिण भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1’ दो अक्टूबर 2025 को दशहरे के शुभ अवसर पर दुनियाभर में रिलीज के लिए तैयार है। ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और अभिनीत इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिलीज से पहले ही इसके प्रीमियर शो कुछ जगहों पर आयोजित हो चुके हैं और शुरुआती समीक्षाएं अब ऑनलाइन आना शुरू हो गई हैं। फिल्म को लेकर सामने आया पहला रिव्यू हैरान करने वाला है। फिल्म की पहली किस्त शानदार थी, ऐसे में लोगों को इसके नए भाग से भी काफी उम्मीदें हैं, लेकिन सामने आया पहला रिव्यू किसी झटके से कम नहीं है।
एक पक्ष को अच्छी लगी फिल्म
तेलुगु मीडिया पोर्टल तेलुगु फिल्मी फोकस द्वारा साझा की गई शुरुआती प्रतिक्रियाओं में फिल्म की काफी तारीफ की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘कांतारा चैप्टर 1’ अपनी पहली किस्त की कहानी को और भी गहराई से आगे बढ़ाते हुए कई अनसुलझे सवालों के जवाब देती है। एक दर्शक ने प्रतिक्रिया में लिखा, ‘कंटारा चैप्टर 1 बहुत ही शानदार था और पहले भाग में उठे सभी सवालों को दूसरे भाग में स्पष्ट कर दिया गया। यह और भी शानदार था।’तकनीकी पहलुओं की बात करें तो फिल्म के संगीत, बैकग्राउंड स्कोर और सिनेमैटोग्राफी की विशेष रूप से प्रशंसा की जा रही है। फिल्म की विजुअल अपील और लोक-आधारित थीम को दर्शकों ने ‘उत्कृष्ट’ बताया।
कैसी है एक्टिंग?
अभिनय की बात करें तो ऋषभ शेट्टी का दमदार प्रदर्शन एक बार फिर दर्शकों को प्रभावित करता है। वहीं अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत भी अपनी उपस्थिति और ग्लैमर से स्क्रीन पर खास छाप छोड़ती हैं। कुल मिलाकर फिल्म की शुरुआत सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ हुई है, जिससे यह संकेत मिलता है कि यह अपने पहले भाग की आत्मा को बरकरार रखते हुए उसे एक नए स्तर पर ले जाती है।