Tiredness After 8 Hours Sleep: क्या आप रोजाना रात में 8 घंटे सोने से बाद भी सुबह थका हुआ महसूस करते हैं। भरपूर नींद लेने के बाद भी दिन में नींद और आलस छाया रहता है। डॉक्टर से जानिए इसके पीछे के कारण क्या हैं?

हेल्थ एक्सपर्ट कम से कम 8 घंटे सोने पर जोर देते हैं। नींद शरीर के लिए आहार जितनी ही जरूरी है। अच्छी नींद लेने से स्वास्थ्य में सुधार आता है। इसलिए नींद एक ऐसी चीज है जिससे आपको समझौता नहीं करना चाहिए, भले ही इसके लिए आपको कुछ भी छोड़ना पड़े। लेकिन कई बार 8 घंटे की नींद लेने से बाद भी सुबह आलस और सुस्ती छाई रहती है। सुबह थकान महसूस होती है। अगर आपके साथ ही ऐसा होता है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। डॉक्टर से जानते हैं 8 घंटे की नींद के बाद भी सुबह क्यों तरोताजा महसूस नहीं होता है?
इंस्टाग्राम पर डॉक्टर क्रिस्टोफर जे एलन ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बता रहे हैं कि कैसे 8 घंटे की नींद हमेशा गहरी नींद से जुड़ी नहीं होती। बल्कि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आपको ज्यादा नींद की जरूरत नहीं है। आपको बेहतर नींद की जरूरत है।
क्या 8 घंटे की नींद भी काफी नहीं है?
नींद में घंटे से ज्यादा क्वालिटी जरूरी है। कई बार पर्याप्त नींद लेने के बावजूद आपकी नींद की क्वालिटी खराब होने से नींद पूरी नहीं होती। इसलिए नींद की गुणवत्ता मायने रखती है, भले ही वो कम देर ही हो। इसलिए 8 घंटे सोना अच्छी नींद की गारंटी नहीं है। कई कारण आपकी नींद में खलल डाल सकते हैं।
सुबह उठने पर क्यों होती है थकान और कमजोरी
डॉक्टर ने समझाया कि बहुत से लोग जब रोज 8 घंटे की नींद लेते हैं, तो वे और भी ज्यादा थका हुआ महसूस करते हैं। ऐसा क्यों संभव है। दरअसल जब आप सो जाते हैं, तो आपको 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए। और जब आप जागते हैं, तो आपको सतर्क और तरोताज़ा महसूस करना चाहिए। लेकिन अगर आप ऐसा नहीं करते हैं और जागने पर सुस्ती, मुंह सूखना, यहां तक कि सिरदर्द भी महसूस होता है, तो समझ लें कि नींद की क्वालिटी सही नहीं है।
नींद की क्वालिटी कैसे सुधारें
इसके लिए आपको ये समझना जरूरी है कि आपकी नींद गहरी और अच्छी क्वालिटी की क्यों नहीं है। इसकी जड़ तक पहुंचने के लिए आपको दो काम करने होंगे। पहला कि अपनी नींद की आदतों पर गौर करें, जिससे पता चल सके कि आपकी नींद की गुणवत्ता में क्या बाधा आ रही है। इसके लिए अपने साथ सोने वाले से पूछें कि क्या आप खर्राटे ले रहे हैं, सांस लेने में रुकावट आ रही है। इसके बाद दूसरा काम आपको किसी नींद विशेषज्ञ से मिलना है। वो पता लगा सकते हैं कि कहीं आपको नींद संबंधी कोई विकार तो नहीं है। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।