Chhoti Diwali 2025: छोटी दिवाली कब है 19 या 20 अक्टूबर? जानिए इस दिन कितने दीये जलाने चाहिए

Spread the love

Chhoti Diwali 2025 Date And Kitne Diye Jalaye: इस साल छोटी दिवाली 19 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन हनुमान भगवान और मां काली की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। जानिए छोटी दिवाली पर कितने दीपक जलाने चाहिए।

Chhoti Diwali 2025 Date And Kitne Diye Jalaye: धनतेरस के अगले दिन छोटी दिवाली मनाई जाती है जो इस बार 19 अक्टूबर को है। इस दिन भगवान हनुमान और मां काली की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। इसके अलावा इस दिन यमराज की पूजा भी की जाती है। छोटी दिवाली पर भी लोग अपने घर में दीये जलाते हैं और परिवार सहित शाम के समय मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं। यहां हम आपको बताएंगे छोटी दिवाली पर कितने दीपक जलाए जाते हैं और इन्हें कहां-कहां रखना चाहिए।

छोटी दिवाली 2025 तिथि व मुहूर्त (Chhoti Diwali 2025 Date And Time)

छोटी दिवाली इस साल 19 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी। चतुर्दशी तिथि का प्रारम्भ 19 अक्टूबर 2025 की दोपहर 01:51 से होगा और इसका समापन 20 अक्टूबर 2025 की दोपहर 03:44 बजे होगा

छोटी दिवाली पर कितने दीपक जलाएं? (Chhoti Diwali Par Kitne Deepak Jalane Chahiye)

वैसे तो छोटी दिवाली पर आप अपनी श्रद्धा के अनुसार कितने भी दीपक जला सकते हैं। लेकिन कोशिश करें कि उनकी संख्या 14 से कम न हो। दरअसल छोटी दिवाली के दिन 14 दीपक जलाने का विशेष महत्व माना जाता है जिसमें से हर दीपक एक विशेष स्थान पर रखा जाता है। 

छोटी दिवाली पर दीपक कहां-कहां जलाएं (Choti Diwali Par Deepak Kha-Kha Jalaya)

एक दीपक यमराज के निमित्त दक्षिण दिशा में, दूसरा मां काली के लिए जलाएं, तीसरा भगवान श्री कृष्ण के लिए, चौथा घर के मुख्य द्वार पर जलाएं, पांचवा दीपक घर की पूर्व दिशा में रखें, छठवा दीपक घर की रसोई में, सातवां दीपक घर की छत पर, आठवां दीपक तुलसी के पौधे के समक्ष, नवां दीपक घर की बालकॉनी या घर की सीढ़ियों के पास, अन्य दीपक घर के इष्ट देव और अन्य देवी-देवताओं के नाम से जलाए जाने की परंपरा है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *