यह खबर उन लोगों के लिए बड़े काम की है जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। CBSE ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आइए आपको बताते हैं कि CBSE ने कितने पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

कई सारे स्टूडेंट ऐसे होते हैं जो 12वीं पास करते ही सरकारी नौकरियों की तैयारी में जुट जाते हैं। इसके लिए लोग अलग-अलग फील्ड चुनते हैं। आप भी अगर उन लोगों में से एक हैं जो सरकारी नौकरी चाहते हैं और इसके लिए तैयारी भी कर रहे हैं तो आपको बता दें कि यह खबर बिल्कुल आपके काम की है। अगर आपके घर में भी कोई सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है, तो उसके लिए यह बड़े काम की खबर है। आपको बता दें कि CBSE ने तीन ग्रुप में कुल 124 पदों पर वैकेंसी निकाली है। आइए आपको इन भर्तियों के बारे में बताते हैं।
किन पदों पर CBSE ने निकाली भर्तियां
आपको बता दें कि CBSE ने सहायक सचिव के लिए 8 वैकेंसी, सहायक प्रोफेसर और सहायक निदेशक के तीन अलग-अलग ब्रांच पर कुल 27 वैकेंसी निकले हैं। वहीं लेखा अधिकारी के लिए भी 2 भर्तियां निकली हैं। इसके बाद ग्रुप B आता है जिसमें मौजूद अधीक्षक के 27 पदों पर और जूनियर ट्रांसलेशन अधिकारी के लिए 9 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। वहीं ग्रुप C की बात करें तो जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट के लिए भी वैकेंसी निकली हैं। अकाउंटेंट के लिए 16 और असिस्टेंट के लिए 35 पद पर भर्ती निकली हैं।
कौन लोग आवेदन कर सकते हैं?
CBSE ने जो भर्तियां निकाली हैं, उनके लिए 12वीं पास कर चुके लोग आवदेन भर सकते हैं। जो लोग जूनियर असिस्टेंट या फिर जूनियर अकाउंटेंट के लिए आवदेन भरेंगे, उनकी टाइपिंग अच्छी होनी चाहिए। वहीं जिन लोगों ने ग्रैजुएशन कर लिया है और उन्हें कंप्यूटर की जानकारी है, वो लोग अधीक्षक के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग उम्र की सीमा भी है जो आप नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। नीचे आप नोटिफिकेशन की फोटो देख सकते हैं।
