बिग बॉस 19: मृदुल तिवारी पर भड़के अशनूर कौर के ऑनस्क्रीन भाई, पानी कांड पर फूटा गुस्सा, व्लॉगर की लगाई क्लास

Spread the love

बिग बॉस 19 के हालिया एपिसोड में मृदुल तिवारी और अशनूर कौर के बीच तनातनी देखने को मिली। अब दोनों की इस लड़ाई में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अशनूर के ऑनस्क्रीन भाई रोहन मेहरा भी कूद पड़े हैं।

बिग बॉस 19 के घर में इन दिनों महाभारत छिड़ी हुई है। एक तरफ जहां सभी घरवाले तान्या मित्तल के खिलाफ हो गए हैं तो दूसरी तरफ मृदुल तिवारी और अशनूर कौर के बीच भी पानी कांड के बाद तनातनी देखने को मिली। बिग बॉस के हालिया एपिसोड में मृदुल और अशनूर के बीच तब पंगा हो गया, जब अशनूर ने मृदुल के चैलेंज देने पर उन्हें पूल में धक्का दे दिया और इसके बाद मृदुल पानी लेकर अशनूर के पीछे पड़ गए। मृदुल ने न सिर्फ अशनूर पर पानी फेंका, बल्कि उनका बेड भी गीला कर दिया, जिसके बाद अभिषेक बजाज ने नाराजगी जाहिर की। अब अशनूर के साथ ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में काम कर चुके रोहन मेहरा ने भी इस पानी कांड को लेकर नाराजगी जताई है।

अशनूर के सपोर्ट में उतरे रोहन मेहरा

रोहन मेहरा शो की शुरुआत से ही ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अपनी ऑनस्क्रीन बहन अशनूर कौर को सपोर्ट कर रहे हैं और हाल ही में पानी कांड के बाद भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। हंसी-मजाक में शुरू हुई बात तब विवाद में आ गई जब मृदुल ने अशनूर का बेड पानी से गीला कर दिया और उसके बाद अपने एक्शन्स को मस्ती का नाम देकर अपना बचाव किया। इस एपिसोड के ऑन एयर होने के बाद अब रोहन मेहरा ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।

‘मस्ती’ कहना सही नहीं- रोहन मेहरा

रोहन मेहरा ने सोशल मीडिया पर मृदुल की क्लास लगाते हुए लिखा- ‘इसे ‘मस्ती’ कहना सही नहीं है, मृदुल। किसी के बिस्तर पर पानी डालना सीधा-सीधा अनादर है। अशनूर ने इसे इतनी शालीनता से संभाला, जबकि कोई और होता तो वो भड़क जाता। यही असली संयम है।’

यूजर्स ने भी जताई नाराजगी

रोहन मेहरा ही नहीं, कई दर्शकों ने भी मृदुल की इस हरकत को लेकर नाराजगी जताई है। एक ने लिखा- ‘मजाक और अनादर में फर्क होता है।’ वहीं एक ने लिखा- ‘मृदुल से ये उम्मीद नहीं थी, ये काफी बचकाना था।’ बता दें, रोहन मेहरा पॉपुलर टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अशनूर कौर के भाई नक्श के किरदार में नजर आए थे। शो के बाद भी दोनों काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं और अब जब अशनूर बिग बॉस 19 हाउस में हैं तो रोहन सोशल मीडिया पर खुलकर उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *