SA20 के नए सीजन का आगाज होने जा रहा है। ऐसे में सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है। सभी 6 टीमों ने अपने-अपने अपडेटेड स्क्वॉड जारी कर दिए हैं।

SA20 लीग ने सीजन 4 की शुरुआत से पहले सभी टीमों के अपडेटेड स्क्वॉड की पुष्टि कर दी है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला शुक्रवार, 26 दिसंबर को न्यूलैंड्स में MI केप टाउन और डरबन सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। सभी छह फ्रेंचाइजी टीमें सीजन 4 के लिए एकजुट हो चुकी हैं और अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। डरबन सुपर जायंट्स के लिए सबसे बड़ी खबर केन विलियमसन की वापसी है। पूर्व न्यूजीलैंड कप्तान एक बार फिर किंग्समीड लौटेंगे। विलियमसन पिछले सीजन में डरबन सुपर जायंट्स के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्हें बांग्लादेश के बाएं हाथ के स्पिनर ताइजुल इस्लाम की जगह टीम में शामिल किया गया है।
रीस टॉपली को मिला मौका
जोबर्ग सुपर किंग्स ने वांडरर्स के लिए मैथ्यू डी विलियर्स, जेरन बैचर और डुआन यानसेन को टीम में बुलाया है। डी विलियर्स वेस्टइंडीज के ओपनर ब्रैंडन किंग की जगह लेंगे, जबकि बैचर को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉपली के अस्थायी विकल्प के तौर पर शामिल किया गया है। युवा बल्लेबाज जोरिच वान शाल्कवाइक को पहले जेम्स विंस की जगह टीम में लिया गया था, लेकिन अब उन्हें ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका की U19 टीम में चुना गया है। ऐसे में उनकी जगह डुआन यानसेन को शामिल किया गया है। डुआन यानसेन पहले MI केप टाउन के लिए खेल चुके हैं। टॉपली और जेम्स विंस टूर्नामेंट के अगले चरण में जॉबर्ग सुपर किंग्स से जुड़ेंगे।
MI को मिला तबरेज शम्सी का रिप्लेसमेंट
डिफेंडिंग चैंपियन MI केप टाउन ने लाइक-टू-लाइक रिप्लेसमेंट करते हुए लेग स्पिनर थॉमस काबेर को तबरेज शम्सी की जगह टीम में शामिल किया है। काबेर इससे पहले भी पिछले दो सीजन में MI केप टाउन का हिस्सा रह चुके हैं। पार्ल रॉयल्स ने एक बार फिर युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज थॉमस रेव को डैन लॉरेंस के अस्थायी विकल्प के रूप में शामिल किया गया है। वहीं, पूर्व सनराइजर्स ईस्टर्न केप के तेज गेंदबाज ओखुले सेले को जेजे बैसन की जगह टीम में जगह मिली है, जो ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए रवाना होंगे।
प्रिटोरिया कैपिटल्स के कोच सौरव गांगुली ने ऑक्शन के बाद से टीम कॉम्बिनेशन में कई बदलाव किए हैं। वेस्टइंडीज के शे होप और रोस्टन चेज को विल जैक्स और बायांडा मजोला की जगह टीम में बुलाया गया है। इसके अलावा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज साजिद महमूद और क्रेग ओवरटन की जगह जॉर्डन कॉक्स और टायमल मिल्स को शामिल किया गया है। जॉर्डन कॉक्स पहले सनराइजर्स ईस्टर्न केप के साथ SA20 खिताब जीत चुके हैं, जबकि विस्फोटक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टायमल मिल्स इस टूर्नामेंट में डेब्यू करेंगे। कॉक्स और दो बार के T20 वर्ल्ड कप विजेता आंद्रे रसेल देर से टीम से जुड़ेंगे, ऐसे में कीथ डजियन और डेनियल स्मिथ को अस्थायी विकल्प के रूप में शामिल किया गया है।
सनराइजर्स को करना होगा अफगान स्पिनर का इंतजार
सनराइजर्स ईस्टर्न केप को टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर एएम गजनफर की सेवाएं नहीं मिलेंगी। उनकी गैरमौजूदगी में श्रीलंका के थरिंदु रत्नायके को अस्थायी तौर पर टीम में शामिल किया गया है। SA20 सीजन 4 की शुरुआत से पहले इन बदलावों ने टूर्नामेंट को और रोमांचक बना दिया है, जहां हर टीम मजबूत कॉम्बिनेशन के साथ खिताब की रेस में उतरने को तैयार है।
SA20 के चौथे सीजन के लिए सभी टीमों का अपडेटेड स्क्वॉड
डरबन सुपर जायंट्स: एडन मारक्रम (कप्तान), एंडिल सिमलेन, डेरिन डुपाविलॉन, डेविड बेडिंगहैम, डेविड विसे, डेयान गैलीम, डेवोन कॉन्वे, ईथन बॉश, इवान जोन्स, जेराल्ड कोएत्जी, गिस्बर्ट वेगे, हेनरिक क्लासेन, जोस बटलर, क्वेना मफाका, मार्केस एकरमैन, नूर अहमद, सुनील नरेन, टोनी डी जोरजी।
जोबर्ग सुपर किंग्स: फाफ डुप्लेसी (कप्तान), वियान मुल्डर, नांद्रे बर्गर, प्रेनेलन सुब्रायेन, जैनको स्मिट, डियान फॉरेस्टर, राइली रूसौ, रिवाल्डो मूनसामी, इमरान ताहिर, डुआन जानसन, अकील होसेन, रिचर्ड ग्लीसन, डेनियल वॉरॉल, शुभम रंजने, मैथ्यू डिविलियर्स, जेरेन बाचर, स्टीव स्टोक, नील टिमर्स, डोनोवन फरेरा, रीस टॉपले, जेम्स विंस।
MI केप टाउन: राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, ट्रेंट बोल्ट, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, रासी वान डेर डुसेन, रीजा हेंड्रिक्स, डेन पीट, ट्रिस्टन लुस, करीम जानत, डैनियल लेटगन, टॉम मूर्स, निकोलस पूरन, ड्वेन प्रिटोरियस, थॉमस काबर, जेसन स्मिथ, जैक्स स्निमैन, टियान वैन वुरेन।
पार्ल रॉयल्स: डेविड मिलर (कप्तान), गुडाकेश मोती, ओटनील बार्टमैन, नकाबा पीटर, ओकुहले सेले, डेलानो पोटगिएटर, ब्योर्न फोर्टुइन, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, विशेन हलंबेज, सिकंदर रजा, रुबिन हरमन, थॉमस रेव, डैनियल लॉरेंस, आसा ट्राइब, कीगन लायन-कैशेट, मुजीब उर रहमान, ईशान मलिंगा, काइल वेरिन, नकोबानी मोकोएना, हार्डस विल्जोएन।
प्रिटोरिया कैपिटल्स: केशव महाराज (कप्तान), लुंगी एनगिडी, डेवाल्ड ब्रेविस, ब्राइस पार्सन्स, रोस्टन चेज, गिदोन पीटर्स, जॉर्डन कॉक्स, मीका-ईल प्रिंस, जुनैद दाऊद, आंद्रे रसेल, कीथ डजियन, शेरफेन रदरफोर्ड, कॉनर एस्टरहुइजन, विल स्मीड, शे होप, डैनियल स्मिथ, विहान लुब्बे, लिजाद विलियम्स, सिबोनलो मखान्या, कोडी यूसुफ, टायमल मिल्स।
सनराइजर्स ईस्टर्न केप: ट्रिस्टन स्टब्स (कप्तान), जेपी किंग, जॉनी बेयरस्टो, पैट्रिक क्रुगर, मैथ्यू ब्रीट्जके, एडम मिल्ने, जेम्स कोल्स, सेनुरन मुथुसामी, क्विंटन डी कॉक, एनरिक नॉर्टजे, अल्लाह गजनफर, थरिंदु रत्नायके, लुईस ग्रेगरी, लुथो सिपाम्ला, जॉर्डन हरमन, बेयर्स स्वानपोएल, मार्को जानसन, मिचेल वैन बुरेन, सीजे किंग, क्रिस वुड।