नए साल से पहले एप्पल का खास तोहफा, नोएडा में इस दिन ओपन होगा कंपनी का पांचवां रिटेल स्टोर

Spread the love

एप्पल दिल्ली-एनसीआर में दूसरा और देश का पांचवां रिटेल स्टोर ओपन करने वाला है। नए साल से पहले आईफोन बनाने वाली कंपनी यूजर्स को बड़ा तोहफा देने वाली है। इससे पहले मुंबई, दिल्ली, पुणे और बेंगलुरू में कंपनी अपने रिटेल स्टोर ओपन कर चुकी है।

एप्पल अपना पांचवां रिटेल स्टोर दिल्ली और एनसीआर में ओपन करने वाला है। यह दिल्ली-NCR का दूसरा रिटेल स्टोर होगा, जिसे नोएडा के सेक्टर 18 स्थित डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में ओपन किया जाएगा। कंपनी ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले एप्पल अपना रिटेल स्टोर मुंबई, दिल्ली, पुणे और बेंगलुरू जैसे शहरों में ओपन कर चुका है। कंपनी बयान के अनुसार, डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में स्थित एप्पल के नोएडा स्टोर का उद्घाटन 11 दिसंबर को किया जाएगा।

11 दिसंबर को होगा ओपन

कंपनी ने अपने स्टेटमेंट में कहा, ‘‘ यह देश में एप्पल के रिटेल एक्सपेंशन में एक और उपलब्धि है, जो नोएडा में ग्राहकों को एप्पल प्रोडक्ट्स को जानने एवं खरीदने के नए तरीके प्रदान करता है। साथ ही, एप्पल की असाधारण सेवा का व्यक्तिगत रूप से अनुभव करने का मौका देता है।’’ इससे पहले नोएडा और पूर्वी दिल्ली के लोगों को एप्पल के प्रोडक्ट्स को एक्सपीरियंस करने के लिए दिल्ली के साकेत वाले स्टोर पर जाना पड़ता था। नोएडा में स्टोर ओपन होने के बाद दिल्ली, गाजियाबाद और पूर्वी दिल्ली के लोगों को साकेत नहीं जाना पड़ेगा।

एप्पल इसके अलावा कई और बड़े शहरों में अपना रिटेल स्टोर ओपन करने वाला है। 2022 में कंपनी ने अपना पहला रिटेल स्टोर मुंबई के बांद्रा-कुर्ला काम्पलैक्स में ओपन किया था। इसके बाद कंपनी ने दिल्ली के साकेत में अपना दूसरा रिटेल स्टोर ओपन किया था। इस साल कंपनी बेंगलुरू और पुणे में स्टोर ओपन कर चुकी है।

मिलेंगे ये खास सुविधाएं

एप्पल के नोएडा वाले स्टोर में जीनियस बार मिल सकता है। एप्पल यूजर्स अपने डिवाइसेज जैसे कि आईफोन, आईपैड, मैक आदि को रिपेयर करने के लिए अपॉइंटमेंट शेड्यूल कर कता है। इसके अलावा यूजर्स अपने डिवाइसेज को अपडेट भी करवा सकते हैं।

इसके अलावा एप्पल के नोएडा स्टोर में कंपनी के यूजर्स को कई और सुविधाएं भी मिल सकती हैं। साथ ही, कंपनी इसमें भी एक एक्सपीरियंस जोन बनाएगी, जिसमें यूजर्स एप्पल के प्रोडक्ट्स को खरीदने से पहले इन-स्टोर एक्सपीरियंस कर सकेंगे और एप्पल के ईकोसिस्टम को समझ सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *