AFCAT- I 2026 का नोटिफिकेशन: रजिस्ट्रेशन शुरू होने की बदली तारीख, अब ये हैं नई डेट्स; पढ़ें डिटेल

Spread the love

AFCAT- I 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अब किस तारीख से शुरू होगी? आइए इस खबर के माध्यम से हम इस सवाल के जवाब से अवगत होते हैं।

अगर आप भी AFCAT- I 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। AFCAT- I 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अब 10 नवंबर से शुरू नहीं होगी। आवेदन शुरू होने और खत्म होने की तिथियों में संशोधन किया गया है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी साझा की गई है। उम्मीदवार इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। बता दें कि पहले यह प्रोसेस 10 नवंबर से शुरू होकर 9 दिसंबर तक चलना था।

क्या है लास्ट डेट? 

उम्मीदवार अब AFCAT- I 2026 के लिए 17 नवंबर 2025 से आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार इसके लिए 14 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकेंगे, जोकि लास्ट डेट है। 

कब होगा एग्जाम?

AFCAT- I 2026 परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी 2026 को किया जाएगा।

कैसे कर सकेंगे आवेदन?

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरना होगा। 

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर कर सकेंगे। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र को सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन करने की आयु सीमा

  • फ्लाइंग ब्रांच- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। 
  • ग्राउंड ड्यूटी(टेक्निकल और नॉन टेक्निकल)- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मिनिमम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए।
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *