सूर्यकुमार यादव के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अभी तक सिर्फ एक ही भारतीय कर पाया ऐसा

Spread the love

टी20 एशिया कप 2025 में सूर्यकुमार यादव के पास एक खास कीर्तिमान बनाने का मौका है। बस इसके लिए उन्हें चार छक्के लगाने की जरूरत है।

Suryakumar Yadav: टी20 एशिया कप 2025 की शुरुआत होने में अब कुछ ही समय बचा हुआ है। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी। आगामी टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को मिली है। उनकी कप्तानी में पिछले कुछ समय से भारतीय टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।

सूर्या के पास T20I क्रिकेट में 150 छक्के पूरे करने का मौका

सूर्यकुमार यादव ने अभी तक टी20 इंटरनेशलन क्रिकेट में कुल 146 छक्के लगाए हैं। अब अगर आगामी एशिया कप में वह चार छक्के और लगा देते हैं, तो वह T20I क्रिकेट में अपने 150 छक्के पूरे कर लेंगे। अभी तक भारत के लिए एक ही बल्लेबाज T20I क्रिकेट में 150 से ज्यादा छक्के लगा पाया है और वह रोहित शर्मा हैं। रोहित के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 205 छक्के दर्ज हैं।

T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट:

बल्लेबाजछक्के
रोहित शर्मा205
मार्टिन गुप्टिल173
मुहम्मद वसीम168
निकोलस पूरन149
ग्लेन मैक्सवेल148
सूर्यकुमार यादव146

इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चार छक्के जड़ते ही सूर्या विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (148 छक्के) और निकोलस पूरन (149 छक्के) को भी T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पीछे कर देंगे।

T20I क्रिकेट में जड़ चुके चार शतक

सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2021 में डेब्यू किया था और इसके बाद से ही वह भारतीय टीम की अहम कड़ी बन गए। उन्होंने ऐसी बल्लेबाजी की, जिसकी मिशाल बहुत ही कम देखने को मिलती है। सूर्या ने अभी तक 83 T20I मैचों में कुल 2598 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से चार शतक और 21 अर्धशतक निकले हैं। सूर्या के पास वह काबिलियत है कि वह मैदान के किसी भी कोने में स्ट्रोक लगा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *