तान्या मित्तल की उड़ाई थी धज्जियां, फिर रोस्ट करने पर झेला ट्रोल्स का गुस्सा, अब कॉमेडियन ने क्यों छोड़ा सोशल मीडिया?

Spread the love

जैमी लीवर ने हाल ही में सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला लिया है और लोगो ने तान्या मित्तल के रोस्ट से जोड़ दिया है। बीते दिनों बिग बॉस-19 में जैमी ने तान्या को रोस्ट किया था और ट्रोल्स को झेलना पड़ा था।

बॉलीवुड में करीब 3 दशक से कॉमेडी के किंग बने जॉनी लीवर की बेटी जैमी लीवर भी अपने पिता से कम नहीं हैं। फिल्मों से लेकर सीरीज और टीवी की दुनिया में अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों का दिल जीतती रहती हैं। बीते दिनों बिग बॉस-19 में तान्या मित्तल को ऐसा रोस्ट किया था कि सलमान खान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे। लेकिन हाल ही में जैमी लीवर ने सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है। ऐसे में फैन्स ने अंदाजा लगाया है कि ट्रोल्स के चलते उन्होंने इस फैसले को लिया है। आइये जानने की कोशिश करते हैं कि क्यों जैमी लीवर ने सोशल मीडिया को अचानक अलविदा कह दिया है।

तान्या को किया था रोस्ट

बिग बॉस-19 में जैमी ने एक वीकेंड के वॉर में हिस्सा लिया था। यहां जैमी ने फराह खान के किरदार की मिमिक्री करते हुए लोगों को खूब हंसाया था। साथ ही यहां बिग बॉस के घर में रह रहे कंटेस्टेंट्स को खूब रोस्ट किया था। सभी के ऊपर जैमी ने जोक्स मारे थे और हंसी का समां बांध दिया था। लेकिन तान्या मित्तल को रोस्ट करने के बाद उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था। जैमी को इस रोस्ट के बाद काफी बुरा-भला भी कमेंट्स सेक्शन सुनना पड़ा था। इसके बाद जैमी ने एक और तान्या के लुक्स पर वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने तान्या के इमोशन और अंदाज को मिमिक किया था। इस पोस्ट पर ट्रोल्स ने उन्हें खूब निशाना बनाया और बुरी-भली बातें की थीं। हालांकि इसके बाद जैमी ने तान्या के बारे में कोई और पोस्ट और कमेंट नहीं किया। 

क्यों छोड़ा सोशल मीडिया?

जैमी ने बीते रोज एक लंबा-चौंड़ा पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला लिया है। जैमी ने लिखा, ‘जो लोग मुझे सच में जानते हैं, वे जानते हैं कि मैं अपने काम से कितना प्यार करती हूं और कितनी ईमानदारी से उसे करती हूं। दूसरों को खुशी देने का वरदान देने के लिए मैं ईश्वर की आभारी हूं और वर्षों से मिले प्यार के लिए सदा कृतज्ञ हूं। इस सफर में मैंने सीखा है कि हर कोई आपके लिए खुश नहीं होगा या आपके साथ हंसेगा नहीं। हाल की घटनाओं ने मुझे ऐसा महसूस कराया है जैसे मैंने अपना एक छोटा सा हिस्सा खो दिया हो – यह आत्मचिंतन से उपजी भावना है, क्रोध से नहीं। मुझे अपना काम बहुत पसंद है और मैं हमेशा लोगों का मनोरंजन करती रहूंगी। फिलहाल, मैं थोड़ा आराम कर रही हूं और खुद को तरोताजा कर रही हूं। अगले साल मिलते हैं। आपके प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए हमेशा धन्यवाद।’

नए साल के बाद करेंगी वापसी

जैमी ने साथ ही ये भी बताया कि अगले साल वापसी करने वाली हैं। दरअसल जैमी इन दिनों छुट्टियों पर हैं और अपनी जिंदगी को फिर से तरोताजा बनाने के लिए निकली हैं। जैमी के पिता जॉनी लीवर भी बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन हैं। जैमी भी अपने पिता की तर्ज पर फिल्मी दुनिया में आईं और लगातार काम कर रही हैं। जैमी बीते दिनों कपिल शर्मा स्टारर फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं-2’ में नजर आई थीं। इसे पहले अब तक के करियर में जैमी ने कई दमदार किरदार निभाए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *