एलन मस्क ने अपने Grok AI में खास फीचर जोड़ा है। आप क्रिसमस के मौके पर सेंटा के साथ अपनी तस्वीर क्रिएट कर सकते हैं। इसके लिए ग्रोक ने आसान तरीका बताया है।

क्रिसमस के मौके पर एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आप सेंटा के साथ अपनी तस्वीर और वीडियो शेयर कर सकते हैं। एलन मस्क ने इसकी जानकारी दी है। X में ऐसा फीचर जोड़ा गया है, जो आपके या आपके परिवार के पुरानी फोटो और वीडियो के साथ सेंटा को शामिल कर सकता है। एलन मस्क की कंपनी X कॉर्प ने Grok AI में इस खास फीचर को जोड़ा है। ग्रोक एआई में आप जैसे ही अपनी इमेज अपलोड करते हैं और कुछ कमांड टाइप करते हैं तो यह आपके अपलोड किए गए फोटो या वीडियो के साथ सेंटा को जोड़ देता है
एलन मस्क के Grok AI का यह फीचर फ्री और पेड दोनों यूजर्स के लिए है। मस्क ने अपने पोस्ट में बताया कि सेंटा के साथ अपने परिवार के लोगों और दोस्तों के साथ फोटो और वीडियो शेयर कर सकते हैं। Grok ने भी अपने X हैंडल से इस बात की जानकारी दी है। ग्रोक ने अपनो पोस्ट में उदाहरण देते हुए बताया कि आप अपने परिवार के फोटो या वीडियो URL को शेयर करते हैं तो एआई के जरिए इसमें सेंटा को शामिल किया जा सकता है।
टाइप करें ये कमांड
सेंटा के साथ अपने या परिवार के लोगों के साथ फोटो या वीडियो शेयर करने के लिए आपको Grok AI को फोटो और वीडियो URL के साथ ‘imagine Santa photobombing your holiday dinner—jolly beard and all! Merry Christmas 2025!’ कमांड सेंड करना होगा। ग्रोक एआई इस कमांड के आधार पर आपकी या आपके परिवार के लोगों के साथ सेंटा की फोटो और वीडियो शेयर कर देगा।
Google Gemini Nano Banana और ChatGPT Gibli की तरह ही ग्रोक एआई का यह फीचर यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। X पर कई यूजर्स ने इस कमांड के जरिए सेंटा के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है।
कैसें बनाएं तस्वीर?
- Grok AI यूज करने के लिए आपको अपने फोन या पीसी में X की वेबसाइट या ऐप पर जाना होगा।
- इसके बाद ग्रोक एआई को सेलेक्ट करने के बाद क्रिएट इमेज वाले ऑप्शन पर क्लिक करके फोटो अपलोड करनी होगी।
- फिर आपको जैसी तस्वीर चाहते हैं उसके लिए कमांड टाइप करना होगा।
- इसके बाद एंटर या सेंड बटन को दबाएं।
- सेंटा के साथ आपका फोटो क्रिएट हो जाएगा, जिसे आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं।