Love Rashifal 23 December 2025: आज इन राशियों की लव लाइफ में आएगी मिठास, रिश्ते होंगे मजबूत तो इन्हें रहना होगा सतर्क

Spread the love

Love Rashifal 23 December 2025: आज का दिन मेष राशि वालों की लव लाइफ के लिए खास रहेगा। आप अपने खूबसूरत रिश्ते को लेकर बेहद उत्साहित रहेंगे। तो वहीं वृषभ राशि वाले आज रोमांस के सपनों में खोये रहेंगे। पढ़ें सभी राशियों का आज का लव राशिफल।

Love Rashifal 23 December 2025: वृषभ राशि वाले आज भय को अपने मन से निकाल कर इस समय का पूरा आनंद लें क्योंकि यह समय वापस नहीं आएगा। तो वहीं मिथुन वालों आज का दिन अपने आकर्षण से सबका दिल जीतने और नए रिश्ते बनाने का है। कई राशि वाले आज अपने पार्टनर से खास जुड़ाव महसूस करेंगे जिससे आपके प्रेम जीवन रंगों से भर जाएगा। आज दोस्तों के साथ मस्ती करने का भी योग है। चलिए जानते हैं आज का लव राशिफल अब विस्तार से। 

मेष: प्रिय से मीठी नोकछोंक हो सकती है

गणेशजी कहते हैं कि आज आप धन या आय को लेकर चिंतित हो सकते हैं। अपनी सूरत या व्यक्तित्व को बदलने की भी सोच सकते हैं। अपने पार्टनर या किसी खास का साथ आपको विशेष ख़ुशी प्रदान करता है इसलिए उनको नजरअंदाज न करें। आप अपने खूबसूरत रिश्ते को लेकर बेहद उत्साहित है। प्रिय से मीठी नोकछोंक हो सकती है किन्तु याद रखें इसी के बाद आपका रिश्ता मुकम्मल होगा। थोड़े से अतिरिक्त प्रयास और आपके ख्याल हकीकत में बदल जायेंगे। जीवन को महकाने के लिए इत्र या फूलों की ज़रूरत नहीं होती, किसी खास के साथ होने से ही जीवन महकने लगता है।       

  • भाग्यशाली रंग : सुनहरा
  • भाग्यशाली अंक : 1

वृषभ: आज आप रोमांस के सपनों में खोये रहेंगे

गणेशजी कहते हैं कि आज आप रोमांस के सपनों में खोये हैं। इसमें आपकी कोई गलती नहीं है क्योंकि इस पर किसी का बस नहीं होता। भय को अपने मन से निकाल कर इस समय का पूरा आनंद लें क्योंकि यह समय वापस नहीं आएगा। आप अपनी आज़ादी का पूरा मज़ा लेने वाले है जो आपको लव लाइफ को नया मतलब देगी। आप हमेशा उसी दिशा में जाना पसंद करते है जहाँ आपका मन करता है। आपकी प्रतिभा और रचनात्मकता आपको सबके आँखों का तारा बनती है।

  • भाग्यशाली रंग : नारंगी
  • भाग्यशाली अंक : 5

मिथुन: आज बना रिश्ता अटूट हो

गणेशजी कहते हैं कि यह समय है अपने आकर्षण से सबका दिल जीतने और नए रिश्ते बनाने का। आपके सितारे बता रहे हैं कि आज बना रिश्ता अटूट होगा। रोजाना के काम से अवकाश ले कर अपने सोलमेट को प्रसन्न करने के उपाय सोचें। बड़े भाई बहन की सलाह भी आपने जीवन में परिवर्तन ला सकती है। आज आप सामूहिक गतिविधियों में रूचि रखेंगे और समान विचारधारा वाले लोगों के साथ चर्चा की भी संभावना हैं। आपका कार्य आपको संतुष्टि देगा जिससे आप प्रफुलित महसूस करेंगे।        

  • भाग्यशाली रंग : ग्रे 
  • भाग्यशाली अंक : 15

कर्क: आज शानदार डिनर या लॉन्ग ड्राइव का आयोजन कर सकते है

गणेशजी कहते हैं कि आज आप अपने पार्टनर से खास जुड़ाव महसूस करेंगे जिससे आपके प्रेम जीवन रंगों से भर जाएगा। आपका प्यार आपके जीवन का अहम हिस्सा है, ऐसे में उसे नजरअंदाज न करें। उसके लिए शानदार डिनर या लॉन्ग ड्राइव का आयोजन कर सकते है। दोस्तों के साथ मस्ती करने का भी योग है। आज आपको प्यार के मौके अपने कार्यस्थल, पार्टी या किसी अन्य अवसर के माध्यम से मिल सकते हैं। अपने कूल रवैये और आकर्षण का प्रयोग करके अपने साथी को हमेशा अपने करीब रखें।                   

  • भाग्यशाली रंग : बैंगनी
  • भाग्यशाली अंक : 10

सिंह: आज का समय खुद का विश्लेषण करने का है

गणेशजी कहते हैं कि प्रेम की बगिया में बहार के लिए इसे प्यार और विश्वास से सींचे। आपका धार्मिक झुकाव आपको धर्मस्थान, गुरुशरण या यात्रा के लिए ले जा सकता है। आज का समय खुद का विश्लेषण करने का है, इससे आप अपने अस्तित्व के बारे में जान सकते है। आज आप अपनी प्रेममय जिंदगी का मज़ा ले सकते है बस अपनी भावनाओं को थोड़ा संतुलित रखें। अगर किसी को प्रोपोज़ करने की सोच रहे है तो देर न करें क्योंकि आप दोनों का जन्मोंजन्म का साथ है।           

  • भाग्यशाली रंग : भूरा
  • भाग्यशाली अंक : 2

कन्या: अब समय है अपने पार्टनर से सब कुछ शेयर करने का

गणेशजी कहते हैं कि आप अपने जीवन से खुश और संतुष्ट हैं क्योंकि आपका प्रियतम आपका सच्चा दोस्त है जो आपसे सब कुछ शेयर करता है। पिता या शिक्षक को हुए घाटे से आपका निजी जीवन प्रभावित होगा। अपने शोना को अपनी पसंदीदा गतिविधियों में शामिल करें। अब समय है अपने पार्टनर से सब कुछ शेयर करने का और वो आपके लिए एक अच्छे सलाहकार के साथ साथ प्रेरणा का स्रोत भी साबित होगा। अगर आप सिंगल हैं तो आज किसी खास से मुलाकात होगी।                  

  • भाग्यशाली रंग : गुलाबी
  • भाग्यशाली अंक : 4

तुला: अभी कानूनी समझौते या टाई अप आपके पक्ष में हैं

गणेशजी कहते हैं कि अपने लिव इन पार्टनर के साथ आपका रिश्ता अच्छा है लेकिन इसके बेहतरीन बनाने के लिए आपको कुछ प्रयत्न करने चाहिए। समय समय पर प्यार के इजहार करना आपके रिश्ते को एक फूल की तरह खिला देगा। अभी कानूनी समझौते या टाई अप आपके पक्ष में हैं। आज आप अपने मित्रों से सलाह और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है। दूसरों पर निर्भर न रहें क्योंकि इससे आपको केवल दुःख ही होगा।                         

  • भाग्यशाली रंग : हरा
  • भाग्यशाली अंक : 8

वृश्चिक: आपको अपने प्रयासों व मेहनत का मनचाहा परिणाम नहीं मिलेगा

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन चिंता भरा रहेगा जहां आपको अपने प्रयासों व मेहनत का मनचाहा परिणाम नहीं मिलेगा लेकिन उदास न हों और कोशिश जारी रखें। प्यार में आयी बाधाओं को आप अपनी रचनात्मकता और सकारात्मकता से दूर कर लेंगे। विवाद या दुर्घटना की भी संभावना है। आपके सकारात्मक रवैये की वजह से आज आपको सहयोगियों और वरिष्ठों का पूरा समर्थन मिलेगा। आप अपनी सफलता का जश्न अपने हमसफ़र के साथ मनाएंगे।

  • भाग्यशाली रंग : लाल
  • भाग्यशाली अंक : 12

धनु: आज आप दुनिया के सुखों का मज़ा लेने में व्यस्त रहेंगे

गणेशजी कहते हैं कि मनोरंजन, आनंद और अपना प्यार तीन ऐसी चीज़ें हैं जिन्हे आप अभी मिस कर रहे हैं। अपने प्रेमी को यह अहसास कराना न भूलें कि आपके लिए वो कितने महत्वपूर्ण हैं। याद रखें , प्यार के खेल में बुद्धिमता और कल्पना से हर सपना पूरा किया जा सकता है। आज आप दुनिया के सुखों का मज़ा लेने में व्यस्त रहेंगे। आपका शांत स्वभाव सबको आकर्षित करता है। अपने साथी और परिवार के साथ वक्त गुजारें।                         

  • भाग्यशाली रंग : पीला
  • भाग्यशाली अंक : 3

मकर: आज भाग्य आपके पक्ष में है

गणेशजी कहते हैं कि अगर किसी से प्यार करते हैं तो उससे अपने प्यार का इजहार करने में देरी न करें। आज भाग्य आपके पक्ष में है इसलिए आपको निराश नहीं होना पड़ेगा। घरेलु मामले आपको अशांत कर सकते है लेकिन आपका पार्टनर आपका पूरा साथ देगा जिससे कोई भी समस्या पल भर में छूमंतर हो जायेगी। आज आपका दिन बेहद शुभ हैं। अगर विवाहित हैं तो अपने साथी के साथ कुछ यादगार लम्हे व्यतीत करें।                       

  • भाग्यशाली रंग : नीला
  • भाग्यशाली अंक : 9

कुंभ: आपका प्यार आपकी भावनाओं को समझेगा 

गणेशजी कहते हैं कि छोटी और साहसिक यात्रा के लिए जीवन का यह चरण सर्वोत्तम है और यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके साथ कौन है। अगर आप पुरुष हैं तो किसी खास महिला से मुलाकात की भी संभावना है। आज आप अपने साथी या प्रियजनों के नजदीक रहने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहेंगे। आपका प्यार आपकी भावनाओं को समझेगा और आज कुछ खास रोमांटिक समय के लिए तैयार हो जाएँ। आप अपने जीवन को लेकर संजीदा और केन्द्रित हैं।

  • भाग्यशाली रंग : काला
  • भाग्यशाली अंक : 7

मीन: आज आपको कुछ ऐसे खर्चों का सामना करना पड़ सकता है 

गणेशजी कहते हैं कि इस समय परिवार आपकी प्राथमिकता है किंतु ऐसे में खुद और अपने साथी को समय देना न भूलें। अपने प्रियतम के साथ बैठकर भविष्य की योजना बनाने से रोमांटिक और कुछ नहीं हो सकता। अपने साथी को खुश रख कर ही आप प्रसन्न रहेंगे। आज भाई/बहन की परेशानियों को भी सुलझाएंगे। आज आपको कुछ ऐसे खर्चों का सामना करना पड़ सकता है जिसकी कल्पना नहीं की होगी। निश्चिन्त रहें रोमांस के मामले में आप भाग्यशाली हैं। किसी से इश्क़ करना और उसका इज़हार करना साहसी बनाता है।              

  • भाग्यशाली रंग : सफेद
  • भाग्यशाली अंक : 11

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *