Surya Mangal Yuti 2026: सूर्य-मंगल की विस्फोटक युति से इन राशियों पर आएगी आफत, संभलकर लें फैसले, नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने

Spread the love

Surya Mangal Yuti 2026: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सूर्य-मंगल युति 2026 में कई बार बनेगी और इसके साथ राहु और शनि की युतियां स्थिति को और गंभीर बना सकती हैं। इस दौरान कुछ राशियों को करियर, धन, रिश्ते और स्वास्थ्य के मामलों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। जानिए किन राशियों पर आएगा संकट।

Surya Mangal Yuti 2026 Unlucky Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति का विशेष महत्व होता है। जब सूर्य और मंगल जैसे अग्नि तत्व के ग्रह एक साथ आते हैं, तो इसे बेहद प्रभावशाली और कई बार खतरनाक भी माना जाता है। साल 2026 में सूर्य और मंगल जैसे बड़े ग्रहों की युति एक विस्फोटक राजयोग बना रही है। इसका नकारात्मक असर कई राशियों के जीवन में देखने को मिलेगा। उनके जीवन में तनाव, उतावलापन और अचानक संकट आने जैसी परेशानियों आ सकती हैं। ऐसे लोग अगर सूर्य-मंगल की विस्फोटक युति से पड़ने वाले नेगेटिव इफेक्ट के लिए पहले से तैयार रहेंगे, तो आप मानसिक तौर पर संभल जाएंगे। चलिए जानते हैं इस युति से कौन-कौन सी राशियों के जीवन में चुनौतियां मंडरा रहा है। 

सूर्य-मंगल युति 2026: क्यों है यह योग खतरनाक?

16 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही मंगल के साथ युति बनी है, जिससे विस्फोटक राजयोग का निर्माण हुआ है। यह योग जनवरी 2026 तक धनु में रहेगा, इसके बाद मकर, कुंभ और मीन राशि में भी बनेगा। मई 2026 में मंगल-राहु, सूर्य-राहु, मंगल-शनि और सूर्य-शनि की युतियां इस अशुभ प्रभाव को और बढ़ा देंगी।

मेष राशि: जल्दबाजी पड़ेगी भारी

इन दो बड़े ग्रहों की युति आपके लिए नकारात्मक प्रभाव लेकर आएगी। मेष राशि वालों में उतावलापन और गुस्सा बढ़ सकता है। करियर में मौके मिलेंगे, लेकिन गलत फैसले नुकसान करा सकते हैं। निवेश और नौकरी परिवर्तन से पहले सोच-विचार जरूरी है।

वृषभ राशि: लालच से रहें दूर

वृषभ राशि के लोग इस दौरान धन और संपत्ति के मामलों में सतर्क रहें। आपको अचानक लाभ हो सकता है, लेकिन इसके साथ बड़ा नुकसान भी संभव है। पारिवारिक विवादों से बचने के लिए वाणी पर संयम रखें।

मिथुन राशि: शब्दों से बिगड़ सकते हैं हालात

जल्दबाजी में कही गई बात रिश्तों और करियर को नुकसान पहुंचा सकती है। मिथुन राशि के जातकों के लिए कॉन्ट्रैक्ट, कागजी काम और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में सावधानी जरूरी है, नहीं तो आगे चलकर लेने के देने पड़ सकते हैं। 

सिंह राशि: अहंकार बन सकता है शत्रु

इस दौरान सिंह राशि के जातकों की पद और प्रतिष्ठा मिलेगी, लेकिन विरोधी भी बढ़ेंगे। अपने अधिकार का गलत इस्तेमाल आपको अपयश दिला सकता है। आपके लिए जरूरी सलाह यही है कि किसी पर भी भरोसा सोच-समझकर करें।

वृश्चिक राशि: गुप्त शत्रुओं से सावधान

आपके वर्क प्लेस पर हो रही राजनीति और पीठ पीछे साजिश नुकसान पहुंचा सकती है। वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह सलाह है कि इस दैरान आर्थिक लेन-देन में पारदर्शिता बनाए रखें, वरना आपके लिए मुश्किल हो सकती है। 

मकर राशि: जिम्मेदारियों का बढ़ेगा बोझ

इस राशि के जातकों को करियर में ऊंचा पद मिल सकता है, लेकिन मानसिक तनाव भी रहेगा। इस दौरान स्वास्थ्य की अनदेखी न करें और काम का दबाव संतुलित रखें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *