Baby Girl Name on Maa Laxmi: घर की लक्ष्मी को दें ये प्यारे नाम, जीवन भर बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Spread the love

Baby Girl Name on Maa Laxmi: कहते है कि नाम का असर व्यक्ति के स्वभाव, सोच और जीवन पर पड़ता है, इसलिए शुभ और पवित्र नाम चुनना बेहद जरूरी होता है। हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम यूनिक और मीनिंगफुल हो। यहां आपकी अपनी नन्ही परी के लिए मां लक्ष्मी से जुड़े कुछ ट्रेडिशनल नाम लेकर आए हैं।

Baby Girl Name on Maa Laxmi: बेटी का नामकरण हर माता-पिता के लिए एक बेहद खास और भावनात्मक पल होता है। अगर आप अपनी लाड़ली के लिए कोई ऐसा नाम तलाश रहे हैं जो पौराणिक, ट्रेडिशनल और साथ ही शुभ अर्थ वाला हो, तो मां लक्ष्मी के नाम बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। मां लक्ष्मी धन और सुख-समृद्धि की देवी हैं, उनके नाम पर रखा गया नाम सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होते हैं। यही कारण है कि कई माता-पिता अपनी बेटी का नाम देवी लक्ष्मी के नामों पर रखना पसंद करते हैं। 

मां लक्ष्मी के इन नामों पर रखें अपनी बेटी का नाम

बेटी को देवी लक्ष्मी के नाम से बुलाने पर उसमें दया, सौम्यता, करुणा और सौभाग्य जैसे गुण आने की कामना की जाती है। यह माना जाता है कि ऐसे नाम घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखते हैं और धन-वैभव का मार्ग प्रशस्त करते हैं। अगर आप अपनी बेटी के लिए पारंपरिक और अर्थपूर्ण नाम ढूंढ रहे हैं, तो मां लक्ष्मी के 14 चुनिंदा नाम आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। इनमें से आप अपनी पसंद के अनुसार कोई भी नाम चुन सकते हैं। 

  1. उर्वी – पृथ्‍वी को भी उर्वी के नाम से जाना जाता है। मां लक्ष्‍मी को भी उर्वी कहा जाता है। 
  2. त्रिशिखा – त्रिशिखा नाम का संबंध मां लक्ष्‍मी से माना जाता है। इसका मतलब होता है त्रिशूल या तीन शिखाएं।
  3. अदित्रि – मां लक्ष्‍मी को अदित्रि के नाम से जाना जाता है। अदित्रि नाम का मतलब होता है सर्वोच्च सम्मान या सीखा हुआ। आप अपनी बेटी को यह प्‍यारा-सा नाम दे सकते हैं।
  4. देवाश्री – मां लक्ष्‍मी को देवाश्री भी कहा जाता है।
  5. कृति – कृति नाम का मतलब होता है कार्य और कला।
  6. कल्‍याणी – यह ट्रेडिशनल और पौराणिक नाम है, जिसका मतलब है सबसे ज्‍यादा शुभ। 
  7. वास्‍वी – वास्‍वी नाम का अर्थ होता है दिव्‍य रात्रि। मां लक्ष्‍मी को वास्‍वी कहा जाता है। इंद्र की पत्‍नी का नाम भी वास्‍वी है। 
  8. सुदीक्षा – मां लक्ष्‍मी को सुदीक्षा भी कहा जाता है।
  9. श्रेया – इस नाम का मतलब होता है शुभ, सुंदर भविष्य और भाग्यवान। 
  10. वसुधा – यह मां लक्ष्‍मी का नाम है, जिसका एक अर्थ पृथ्‍वी भी होता है।
  11. शिरसा – मां लक्ष्‍मी को शिरसा के नाम से जाना जाता है। यह आपकी बेटी के लिए नया और यूनिक नाम हो सकता है। 
  12. नंदिका – मां लक्ष्‍मी को नंदिका भी कहते हैं, जिसका अर्थ होता है सुखी और प्रसन्न महिला।
  13. वाग्‍मी – वाग्‍मी का मतलब होता है देवी और दुनिया को नियंत्रित करने वाली।
  14. धन्या – देवी लक्ष्मी को धन्या के नाम से भी जाना जाता है, जिसाक आर्थ है महान, योग्य, भाग्यशाली, शुभ और खुश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *