फूट-फूटकर रोएंगे अगर देख लेंगे ऑस्कर पहुंची ये फिल्म, हीरो की बोलती आंखें दिलाएंगी इरफान की याद, IMDb पर है गजब रेटिंग, OTT पर भी मौजूद

Spread the love

अगर आप इमोशनल और गहराई वाली फिल्में देखना पसंद करते हैं तो भारत की ऑस्कर एंट्री आपके लिए ही है। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते हैं और IMDb पर भी इसे बंपर रेटिंग मिली है। स्टारकास्ट भी कमाल की है।

अगर आप ऐसी फिल्में देखना पसंद करते हैं जो दिल को अंदर तक झकझोर दें और आंखों से आंसू बहने पर मजबूर कर दें तो होमबाउंड आपके लिए ही बनी है। दमदार कहानी संवेदनशील निर्देशन और ऐसी परफॉर्मेंस जो बिना ज्यादा बोले सब कुछ कह देती हैं। इस फिल्म का हर फ्रेम आपको इरफान खान की याद दिला सकता है। विशाल जेठवा की सधी हुई अदाकारी और बोलती आंखें आपको इरफान की दमदार एक्टिंग की याद दिलाएंगी। फिल्म में ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर का मजबूत किरदार भी देखने को मिलेगा। ये फिल्म इतिहास रचने के लिए तैयार हैं, क्योंकि ये ऑस्कर में पहुंच चुकी है। फिल्म ओटीटी पर मौजूद है और IMDb पर भी इसे शानदार रेटिंग मिली है। टरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में तारीफें बटोर चुकी होमबाउंड अब ऑस्कर में छाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

होमबाउंड प्लॉट

कहानी दो दोस्तों की है, जो मोहम्मद शोएब (ईशान खट्टर) और चंदन कुमार (विशाल जेठवा) के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों पुलिस ऑफिसर बनने का सपना देखते हैं। लेकिन समाज की पुरानी रुकावटें, जैसे जाति और धार्मिक भेदभाव, बार-बार उनके रास्ते में आते हैं। शोएब को उसकी धार्मिक पहचान और चंदन को उसकी जाति की वजह से रोका जाता है। यह संघर्ष हमें सोचने पर मजबूर करता है कि क्या कड़ी मेहनत और लगन सच में काफी हैं, या समाज की ये पुरानी बेड़ियां हमारे सपनों से बड़ी हैं? सुधा भारती (जाह्नवी कपूर) का किरदार कहानी में एक उम्मीद की किरण बनकर उभरता है। वह मुश्किलों से लड़ते हुए भी बड़े सपने देखती है।

IMDb पर मिली तगड़ी रेटिंग

फिल्म को IMDb पर 8 रेटिंग मिली है, जो इस साल की सबसे ज्यादा IMDb रेटिंग वाली हिंदी फिल्म बनाती है। इसका सीधा मतलब है कि लोगों को कहानी पसंद आ रही है। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई लेकिन क्रिटिक्स ने इसे खूब सराहा है। ओटीटी पर भी इस फिल्म को पसंद किया गया

होमबाउंड डायरेक्टर

इस फिल्म को नीरज घेवान ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने हिंदी सिनेमा को ‘मसान’ (2015) जैसी बेहतरीन फिल्म दी है। ‘होमबाउंड’ को करण जौहर ने अपने धर्मा प्रोडक्शंस बैनर के तहत प्रोड्यूस किया है और यह लगातार खबरों में बनी हुई है। ‘होमबाउंड’ भारत में 26 सितंबर 2025 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को विदेश के कई प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाया गया है।

कान्स और टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में होमबाउंड

‘होमबाउंड’ को मई में हुए फेस्टिवल में अन सर्टेन रिगार्ड सेक्शन में चुना गया था। 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने टीम को लगभग नौ मिनट तक स्टैंडिंग ओवेशन दिया। यह पल पूरी फिल्म टीम के लिए इमोशनल था। जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा की फिल्म ‘होमबाउंड’ को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) 2025 के लिए भी चुना गया था। इसे TIFF गाला प्रेजेंटेशन में दिखाया गया था। ‘होमबाउंड’ को 50वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी स्टैंडिंग ओवेशन मिला। इसके अलावा, फिल्म को TIFF पीपल्स चॉइस इंटरनेशनल अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था और इसे सेकंड रनर-अप घोषित किया गया।

ओटीटी पर कहां देखें ये फिल्म

OTT दिग्गज नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल प्रोफाइल पर एक ऑफिशियल नोट शेयर किया था कि ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर की फिल्म 21 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म अब भी इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। इसे देखकर आप इसकी भावनात्मक कहानी के साथ जुड़ सकते हैं। अब ये फिल्म 98वें ऑस्कर में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *