सफलता चूमेगी कदम, अगर गांठ बांध ली लियोनेल मेस्सी की ये 10 बातें

Spread the love

Lionel Messi Quotes: लियोनेल मेस्सी इस वक्त भारत दौरे पर हैं। वो अपने शानदार खेल के अलावा लोगों को अपनी बातों से मोटिवेट भी करते हैं। ऐसे में यहां हम उनके प्रेरक, अनमोल विचार लेकर आए हैं। यहां पढ़े मेस्सी के मोटिवेशनल कोट्स।

Lionel Messi Quotes: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) भारत दौरे पर आ चुके हैं। बीते देर रात उनका विमान कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा। मेस्सी के फैंस उन्हें भगवान मानते हैं। उनका फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है। उनकी गिनती इतिहास के महानतम खिलाड़ियों (GOAT – Greatest Of All Time) में की जाती है। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा। मेस्सी ने पांच साल की उम्र में ही स्थानीय क्लब ग्रैंडोली के लिए खेलना शुरू कर दिया था, जहाँ उनके पिता ही कोच थे। 11 साल की उम्र में उन्हें ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी (GHD) नामक बीमारी का पता चला, जिसके लिए महंगे इलाज की ज़रूरत थी। उनके स्थानीय क्लब न्यूवेल्स ओल्ड बॉयज ने अस्थायी रूप से मदद की, लेकिन परिवार इतने बड़े खर्च को वहन नहीं कर सकता था।

13 साल की उम्र में, मेस्सी के परिवार ने एक बड़ा फैसला लिया। FC बार्सिलोना ने उनकी प्रतिभा को देखा और उनके इलाज का खर्च उठाने की पेशकश की, बशर्ते मेस्सी स्पेन आ जाएं। वह बार्सिलोना की प्रसिद्ध युवा अकादमी ‘ला मासिया’ (La Masia) में शामिल हो गए। यहां, उन्होंने अपने कौशल को निखारा और अपनी शांत, अंतर्मुखी प्रकृति के बावजूद मैदान पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अक्टूबर 2004 में, 17 साल की उम्र में उन्होंने FC बार्सिलोना की सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया और जल्द ही ला लीगा में गोल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। मेस्सी आज दुनिया के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं। वो अपने विचारों से लोगों को प्रेरित करते हैं। ऐसे में यहां पढ़ें मेस्सी के प्रेरक, अनमोल विचार।

Lionel Messi Motivational Quotes

  • प्रतिभा के साथ-साथ त्याग की भी जरूरत होती है।
  • जीवन में खेल जीतने या हारने से भी ज्यादा महत्वपूर्ण चीजें हैं।
  • सबसे अच्छे फैसले आपके दिमाग से नहीं, बल्कि आपकी अन्तःप्रेरणा से होते हैं।
  • कभी-कभी आपको यह स्वीकार करना होगा कि आप हर समय जीत नहीं सकते।
  • सर्वोत्तम निर्णय आपके दिमाग से नहीं, बल्कि आपकी प्रवृत्ति से लिए जाते हैं।
  • आप किसी भी चीज पर विजय पा सकते हैं, बशर्ते कि आप किसी चीज से पर्याप्त प्रेम करते हों।
  • कोई कम्पटीशन नहीं, तो कोई प्रोग्रेस नहीं।
  • जिस दिन आप सोचते हैं कि कोई सुधार नहीं किया जाना है, वह किसी भी खिलाड़ी के लिए दुखद होता है।
  • एक शेर को भेड़ों की राय से फर्क नहीं पड़ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *