Love Rashifal 10 December 2025: आज का दिन कई राशियों के लिए रोमांस और समझदारी से भरा रहेगा। कई राशियों के लिए पुराने मतभेद खत्म करने का सही समय है। वहीं, कुछ राशि वालों को प्यार में सरप्राइज मिलेगा। जानिए ज्योतिषी चिराग दारूवाला के अनुसार कैसा रहेगा आपका लव डे।

Love Rashifal 10 December 2025: ज्योतिषी चिराग दारूवाला के अनुसार 10 दिसंबर 2025 का दिन प्रेम संबंधों के लिए कई महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है। कुछ राशियों की लव लाइफ में मधुरता बढ़ेगी, जबकि कुछ को अपने रिश्तों पर थोड़ा और ध्यान देने की जरूरत होगी। जैसा वृषभ, कन्या और मीन वालों को प्यार का खास सरप्राइज मिलेगा। वहीं, मिथुन, धनु और कुंभ वालों के रिश्तों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। आइए जानते हैं आज सभी 12 राशियों के लिए प्रेम-प्रसंग के मामले में आज का दिन कैसा रहने वाला है। किसे मिलेगा रोमांस का तोहफा, किसे रखना होगा ध्यान?
मेष: प्यार में रचनात्मकता और नई ऊर्जा
गणेशजी कहते हैं कि प्यार में रचनात्मकता आपकी लव लाइफ को नई रोशनी प्रदान करेगी, इसलिए अपनी कल्पना के घोड़े दौड़ाएं और अपने रोमांटिक सपनों को पूरा करें। पेट सम्बन्धित समस्याएं अभी परेशान कर सकती हैं, इसलिए ध्यान रखें। व्यावसायिक संकट को अपने पार्टनर से शेयर करें और उनसे राय लें। जीवन की बोरियत को दूर करने के लिए आज कुछ खास प्रोग्राम बनाएंगे। अपने कामों से ब्रेक लें और साथी के साथ वक्त बिताएं। जीवन भर के लिए कुछ यादगार पलों को आज अपने दिल मे समेट लें।
- भाग्यशाली रंग : गुलाबी
- भाग्यशाली अंक : 1
वृषभ: रिश्तों में दूरियां कम होंगी
गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए ठीक-ठाक है। आपके और आपने स्वीटू के बीच में कोई अनबन है, जिसे आप दोनों खत्म करना चाहते हैं, तो साहस करके इन दूरियों को कम कर लें। याद रखें रिश्ता दिल से होना चाहिए, शब्दों से नहीं, नाराजगी शब्दों में होनी चाहिए मन में नहीं। आज आप रिश्तों को मजबूत करना चाहते हैं। आप अपने साथी की और आकर्षित महसूस करेंगे ।
- भाग्यशाली रंग : भूरा
- भाग्यशाली अंक : 3
मिथुन: रोमांस और आत्मविश्वास से रिश्ता मजबूत
गणेशजी कहते हैं कि आपके सहयोगी और सह कार्यकर्ता आपके गुणों से परिचित है और आपको उनसे नए आइडियाज मिलेंगे। आपके जीवनसाथी को आपसे बहुत उम्मीदें हैं और आप उन्हें पूरा करने में सक्षम हैं। आपका रोमांटिक नेचर और आत्मविश्वास रिश्ते में ‘सोने पर सुहागा’ जैसा है। छोटे भाई बहन आपके साथ समय बिताना चाहेंगे। आज आप रिश्तों को सुधारने में अधिक समय व्यतीत करेंगे। अपने हमसफर से बात करें और उसके साथ कुछ सुकून के पल बिताएं। आपका करिश्मा, समर्पण और मेहनत सबका दिल जीत लेगी।
- भाग्यशाली रंग : बैंगनी
- भाग्यशाली अंक : 5
कर्क: गलतफहमियां दूर करने का सही समय
गणेशजी कहते हैं कि अपने रोजाना के व्यस्त जीवन से छुट्टी लेकर आज आराम करें। यह समय अपने साथी के साथ बिताने के लिए उपयुक्त हैं, क्योंकि अपने प्यार की गर्मी से आप हर गलतफहमी को पिघला सकते हैं। कोई यात्रा की योजना बनाएं, ताकि मनोरंजन के साथ-साथ अच्छी कंपनी भी मिल सके। आज आप अनिश्चितता का अनुभव कर सकते है। अपनी महत्वाकांक्षी प्रवृत्ति को सुनें और बड़ी योजनाओं को पूरा करें। इसमें आपको सबकी मदद मिलेगी।
- भाग्यशाली रंग : ग्रे
- भाग्यशाली अंक : 7
सिंह: आपका रिश्ता बनेगा मिसाल
गणेशजी कहते हैं कि आपके लिए रूप रंग और सूरत अधिक महत्व नहीं रखते, बल्कि मन की सुंदरता अधिक मायने रखती है। यही कारण है कि आपका सोलमेट आपके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार है। आप भी अपनी तरफ से कोई कसर न छोड़े। आपका रिश्ता जल्द ही लोगों के लिए मिसाल बन जायेगा। आज आपकी अभिलाषा प्यार की दो बातें सुनने और कुछ सुनाने की होगी। आप अपने प्रियतम के साथ समय बिताना चाहेंगे जैसे कोई फिल्म देखना, डिनर पर जाना या लॉन्ग ड्राइव। आपका रोमांटिक जीवन प्यार के फूलों से महक रहा है बस भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
- भाग्यशाली रंग : नारंगी
- भाग्यशाली अंक : 9
कन्या: रिश्ते की नींव मजबूत करने का दिन
गणेशजी कहते हैं कि काम में व्यस्त रहने के कारण आप अपने जीवनसाथी को समय नहीं दे पा रहे हैं जिससे जुदाई का भय सता सकता है। अपने इस बुरे ड्रीम से बचने के लिए साथी से खुल कर बात करें। अंतरंगता आपको एक नई दुनिया में ले जाएंगे। घरेलू मामले आज आपकी प्राथमिकता सूची में पहले स्थान पर हैं। अब आप अपनी लव लाइफ की नींव को और भी मजबूत करना चाहेंगे। कुछ समय निकाल कर अपने भविष्य के बारे में भी सोच विचार करें।
- भाग्यशाली रंग : सुनहरा
- भाग्यशाली अंक : 11
तुला: सिंगल वालों के लिए खुशखबरी
गणेशजी कहते हैं कि मनोरंजन और छेड़खानी जीवन को उत्साह से भर देते हैं। अगर आप अकेले हैं तो किसी का साथ पाने का आपका सपना जल्दी ही पूरा होने वाला है। आप लकी है इसीलिए जीवन के हर चरण में आपको सफलता मिल रही है। अचानक आई घरेलू मुसीबतों का भी डटकर सामना करें। अनपेक्षित कॉल और ईमेल आज आपको व्यस्त रखेंगे और इससे आपका रोजाना का काम भी प्रभावित होगा। अगर आप सिंगल है तो आज किसी खास से संपर्क करना न भूलें, बात बनने की पूरी संभावना है।
- भाग्यशाली रंग : सफेद
- भाग्यशाली अंक : 15
वृश्चिक: दिल की बात कहने का सही समय
गणेशजी कहते हैं कि प्रेम जीवन में आयी परेशानियों से निराश न हों क्योंकि यह अस्थिर हैं, जल्द ही आपकी सब समस्याएं दूर होंगी। जोश और उत्साह से रिश्ते और जीवन में आगे बढ़ें। आज आपका जोड़ीदार आपसे आर्थिक के साथ-साथ भावुक सुरक्षा भी चाहेगा। अपने वादों को पूरा करने का समय आ गया है। रिश्तों में किया गया थोड़ा-थोड़ा निवेश भविष्य में भरपूर लाभ देता है। आज बिना किसी देर के अपने दिल की बात को जुबां पर ले आएं, काम बन जायेगा।
- भाग्यशाली रंग : काला
- भाग्यशाली अंक : 2
धनु: सपनों का साथी मिलने के संकेत
गणेशजी कहते हैं कि अगर आप अकेले हैं तो सपनों का साथी मिलने की पूरी संभावना दिख रही है। घर के संकट, दुर्घटना आदि से सावधान रहें। नए संबंधों की शुरुआत के लिए यह समय उपयुक्त है। चाहत में उतावलापन स्वाभाविक है, लेकिन ध्यान रहे कि इससे रिश्ते सुधरें, बिगड़ें नहीं। आज आपकी ऊर्जा का स्तर उच्च होगा, किंतु किसी भी तरह की प्रतिबद्धता से पहले दो बार सोच जरूर लें। आज कुछ ऐसा करें कि आपकी प्रेम कहानी एक रोमांटिक मोड़ ले लें।
- भाग्यशाली रंग : नीला
- भाग्यशाली अंक : 4
मकर: रिश्तों में मिठास, खुद पर भी ध्यान
गणेशजी कहते हैं कि अभी आप जिस रिश्ते में हैं उसकी मिठास अलग ही है और आप इसके हर एक पल का मज़ा ले रहे हैं। एक-दूसरे से कोई भी रहस्य न रखें, बल्कि शेयर करें। इससे आपका संबंध विकसित होगा। किसी करीबी की बीमारी, चोट या बाधा आपको घबराहट दे सकती है। यह आपके जीवन का एक ऐसा चरण है, जब आपका ध्यान निजी जीवन से हटकर स्वयं पर भी होगा। आज आप खुद के लिए कुछ स्पेशल करेंगे जैसे अपने शौक को पूरा करना या अपने किसी खास से मुलाकात।
- भाग्यशाली रंग : पीला
- भाग्यशाली अंक : 6
कुंभ: रोमांटिक सरप्राइज के संकेत
गणेशजी कहते हैं कि आपके साथी या करीबी मित्र इस समय आप पर पूरी तरह से मेहरबान हैं। कुछ रोमांटिक और अंतरंग क्षणों के लिए तैयार हो जाएं। इन दूरियों को कम करने के लिए आपको स्वयं कुछ प्रयास करने चाहिए। दिल के मामलों में सोच समझ कर नहीं, बल्कि प्यार और कोमलता से आगे बढ़ें। आज सब कुछ आपके मुताबिक हो रहा है और भाग्य पूरी तरह से आपके साथ है। आप किसी समूह या संगठन का हिस्सा बनेंगे और लोगों से घुलने मिलेंगे। किसी सरप्राइज या खास अवसर के लिए तैयार हो जाएं।
- भाग्यशाली रंग : लाल
- भाग्यशाली अंक : 8
मीन: गलतफहमियों से बचें, रोमांस बढ़ेगा
गणेशजी कहते हैं कि किसी से विवाद दोनों ही आपको उदास कर सकते हैं। कोई खुशखबरी आपका इंतज़ार कर रही है जिससे आप जीवन के इस चरण को अच्छे से एन्जॉय कर पाएंगे। अपने साथी और अपने बीच में कोई भी गलतफहमी न आने दें अन्यथा आपके प्रेम की बगिया मुरझा सकती है। आज आपका ध्यान व्यावसायिक जीवन पर केंद्रित रहेगा। व्यस्तता के कारण आप अपने साथी से दूर हो सकते है, लेकिन दिनभर के कामों के बाद तारों की छांव में साथ में डिनर करने से आप दोनों को अच्छा महसूस होगा। ᅠ
- भाग्यशाली रंग : हरा
- भाग्यशाली अंक : 10
(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)