CLAT 2026 आंसर-की जारी होने की तारीख घोषित हुई, इस डेट को होगी जारी

Spread the love

CLAT 2026 आंसर-की जारी होने की तारीख घोषित कर दी गई है। किस तारीख को आंसर-की जारी होगी? आइए इस खबर के जरिए जानते हैं।

बीते कल यानी 7 दिसंबर 2025 को CLAT 2026 का आयोजन सफलतापूर्वक पूरा हुआ। इस परीक्षा को एक ही शिफ्ट में आयोजित किया गया। परीक्षा को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया। परीक्षा 25 राज्यों, 93 शहरों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 156 सेंटर्स पर हुई। अब जब परीक्षा संपन्न हो चुकी है तो उम्मीदवारों को आंसर-की और परिणाम का इंतजार है। बता दें कि कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यानी CLAT 2026 आंसर-की जारी होने की तिथि की घोषणा कर दी गई है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी साझा की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।

किस तारीख को आंसर-की होगी जारी? 

आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार,  CLAT 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की को 10 दिसंबर 2025, शाम 5 बजे जारी किया जाएगा। इसके साथ ही ऑब्जेक्शन विंडो को भी खोल दिया जाएगा। ऐसे में जो उम्मीदवार आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठाने के इच्छुक होंगे, वे सभी 10 दिसंबर को शाम 5 बजे से ऐसा कर सकेंगे। ऑब्जेक्शन रेज करने की आखिरी तारीख 12 दिसंबर 2025(शाम 5 बजे तक) है। 

कैस चेक चेक कर सकेंगे 

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार आंसर-की को चेक कर सकेंगे। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद होमपेज पर CLAT 2026 वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार उम्मीदवार वहां मांगे गई डिटेल्स को भरें। 
  • इतना करने के बाद आंसर-की उम्मीदवारों के सामने खुल जाएगी। 
  • अब उम्मीदवार आंसर-की को चेक करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार आंसर-की को डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें। 

बता दें कि CLAT 2026 के लिए कुल 92,344 कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था और इस साल एप्लीकेशन में 17% की बढ़ोतरी हुई है। इनमें से, 75,009 कैंडिडेट्स ने अंडरग्रेजुएट (UG) प्रोग्राम के लिए रजिस्टर किया, जबकि 17335 कैंडिडेट्स ने पोस्टग्रेजुएट (PG) प्रोग्राम के लिए अप्लाई किया। इस परीक्षा में में 96.83% अंडरग्रेजुएट एप्लीकेंट्स और 92.45% पोस्टग्रेजुएट एप्लीकेंट्स शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *