Shani Gochar 2026: शनि 2026 में चार बार बदलेंगे चाल, 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में मिलेगा ताबड़तोड़ लाभ!

Spread the love

Shani Gochar 2026: नव वर्ष 2026 में शनि देव की चाल तीन राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आएगी। इन राशियों की आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत हो जाएगी। चलिए आपको बताते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

Shani Gochar 2026: ज्योतिष में शनि ग्रह को बेहद महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। कहते हैं जिनकी कुंडली में इस ग्रह की स्थिति मजबूत होती है ऐसे लोग जीवन में खूब सफलता प्राप्त करते हैं। वहीं जिनकी कुंडली में ये ग्रह कमजोर स्थिति में होता है ऐसे लोगों को जीवन में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 2026 में शनि की चाल में बदलाव होने जा रहा है जो तीन राशियों की किस्मत चमका देगा।

ज्योतिष अनुसार 20 जनवरी 2026 को शनि देव उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 17 मई को रेवती नक्षत्र में गोचर शुरू कर देंगे। 9 अक्तूबर तक इसी नक्षत्र में रहने के बाद  उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में वापस आ जाएंगे। वहीं 27 जुलाई 2026 को शनि मीन राशि में उल्टी चाल शुरू कर देंगे और 11 दिसंबर 2026 में मार्गी होंगे। ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि की चाल में होने वाले ये बदलाव तीन राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होंगे। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों को करियर के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापार में खूब मुनाफा कमाएंगे। ऑफिस में सीनियर्स का साथ मिलेगा। सरकारी और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी समय काफी शानदार रहेगा। बता दें मेष राशि वालों पर शनि साढ़े साती का पहला चरण होने के बावजूद नया साल इनके लिए शुभ साबित होगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों पर पूरे साल शनि देव की खास कृपा बनी रहेगी। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। विदेश यात्रा के शुभ संयोग बन रहे हैं। लव लाइफ बढ़िया रहेगी। पार्टनर का हर काम में सहयोग मिलेगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए नया साल लकी साबित होगा। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आप पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है लेकिन इसके बाद भी ये साल आपके लिए सकारात्मक दिखाई दे रहा है। समान में खूब मान-सम्मान प्राप्त होगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *