Guru Vakri: 5 दिसंबर से उल्टी चाल चलेंगे गुरु, मिथुन समेत 4 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

Spread the love

Guru Vakri 5 December 2025: देवगुरु बृहस्पति आज यानी 5 दिसंबर 2025 को मिथुन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। इस ग्रह के उल्टी चाल शुरू करते ही 4 राशियों की किस्मत चमक जाएगी। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

Guru Vakri 5 December 2025: 5 दिसंबर 2025 का दिन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा क्योंकि इस दिन शाम 5 बजकर 25 मिनट पर गुरु ग्रह मिथुन राशि में वक्री होने जा रहा है। गुरु के वक्री होते ही इन राशियों की जिंदगी बदल जाएगी। ये लोग हर काम में सफलता पाएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी। बता दें गुरु 11 मार्च 2026 तक अपनी वक्री चाल में रहेंगे। चलिए आपको बताते हैं ऐसी कौन सी राशियां हैं जिनके लिए ये अवधि शानदार साबित होगी।

वृष राशि (Vrish Rashi)

वक्री गुरु के इस गोचर से आपको धन का लाभ होगा। 11 मार्च तक दान-धर्म आदि सेवा कार्यों में सहयोग दे। इस दौरान आपके स्वभाव में सकारात्मक बदलाव आयेगा। मिट्टी के काम से जुड़े लोगों को इस दौरान अधिक लाभ मिलेगा। अतः गुरु के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए सवा किलो चने की दाल पीले कपड़े में बांधकर मंदिर में दे आएं।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

वक्री गुरु के इस गोचर से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपका अच्छा व्यवहार आपको तरक्की की राह पर ले जाएगा। किसी मुकदमे या वाद-विवाद में अपने पिता या पिता समान किसी व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए बेहतर होगा। लिहाजा गुरु के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं का सम्मान करें।

सिंह राशि (Singh Rashi)

वक्री गुरु के इस गोचर से 11 मार्च तक आपका समय खुशनुमा रहेगा। आपकी आमदनी बढ़ेगी और कामनाओं की पूर्ति होगी, साथ ही आपको उच्च पद की प्राप्ति होगी। आपको पिता की सम्पत्ति का भी लाभ मिलेगा। लिहाजा गुरु के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए परिवार में जब भी किसी को जरूरत पड़े, उनकी मदद जरूर करें।  

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

वक्री गुरु के इस गोचर से समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा। 11 मार्च तक आपके संतान को कोई सफलता मिलेगी। आपका घर बच्चों की किलकारियों से गुंजेगा। लिहाजा गुरु के शुभ फल बनाये रखने के लिए श्री गणेश की उपासना करें और धार्मिक कामों के लिए सहयोग देते रहे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *