Hidden Gems Near Nainital Best Places To Visit: नई जगहों को एक्सप्लोर करना आपका शौक है तो एक बार नैनीताल के पास बसी इस खूबसूरत घाटी को घूमने का प्लान जरूर कर लें। ये हसीन वादियां नैनीताल से सिर्फ 13 किलो मीटर दूर स्थित है।

लॉन्ग वीकेंड पर दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोग कहीं न कहीं घूमने का प्लान बना ही लेते हैं। हालांकि राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरग्राम में रहने वाले लोगों के पास पहाड़ों पर जाने का ही एक विकल्प बचता है। ज्यादातर लोग लॉन्ग वीकेंड आते ही उत्तराखंड की सैर पर निकल जाते हैं। उत्तराखंड के हिल स्टेशन दिल्ली एनसीआर के सबसे पास है। लेकिन यहां से फेमस हिल स्टेशन जैसे मसूरी, नैनीताल, ऋषिकेश और दूसरी जगहों पर काफी भीड़ रहती है। ऐसे में आप भीड़ से दूर और थकान मिटाने के लिए कहीं एकांत जगह पर जाना चाहते हैं तो नैनीतल के पास पंगोट जा सकते हैं। ये खूबसूरत घाटी प्रकृति की गोद में बसी है। नैनीताल से पंगोट की दूरी सिर्फ 13 किमी है। आप यहां सुकून के पल बिता सकते हैं।
नैनीताल के पास पंगोट एक गांव है जहां एडवेंचर ट्रैकिंग के लिए लोग जाते हैं। गुआनो हिल्स अपने चारों ओर ओक, देवदार और बांस के पेड़ों से घिरा है। यहां आपको कई तरह के दुर्लभ प्रजातियों के पक्षी देखने को मिलेंगे। पंगोट बेहद शांत है और यहां आप क्वालिटी फैमिली टाइम स्पेंड कर सकते हैं।
पंगोट जाने का बेस्ट टाइम
वैसे तो आप कभी भी यहां घूमने का प्लान कर सकते हैं। पूरे साल यहां का मौसम सुहाना रहता है। लेकिन पंगोट जाने के लिए मार्च-अक्टूबर का मौसम सबसे अच्छा माना जाता है। सर्दियों में हिमालयी पक्षी इस घाटी को अपना घर बना लेते हैं। ऐसे में पहाड़ी पक्षियों को देखना आपके लिए कौतूहल से भरा हो सकता है। जनवरी के महीने में पंगोट में आपको बर्फबारी देखने को भी मिल सकती है। गर्मी की छुट्टियों में घूमने और रहने के लिए भी पंगोट अच्छा है।
पंगोट में घूमने की जगह
पंगोट से नैनीताल को कवर किया जा सकता है। यहां गुआनो हिल्स, नैना पीक, इको केव्स और नैना देवी मंदिर घूम सकते हैं। यहां वुडन कोटेज में रुकना अपने आप में मजेदार एक्सपीरिएंस होगा। आप लोकल खाना और लोकल कल्चर को इंजॉय कर सकते हैं। रिलेक्स करने के लिए ये शानदार जगह है।
कैसे जाएं पंगोट
नैनीताल से पंगोट के लिए बस ले सकते हैं। आप दिल्ली में आईएसबीटी आनंद विहार, दिल्ली से काठगोदाम के लिए बस ले सकते हैं। अगर फ्लाइट से जाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पंतनगर हवाई अड्डे पर उतरना होगा। पंतनगर हवाई अड्डे से पंगोट की दूरी 58 किमी है और आप 1 घंटे में पहुंच सकते हैं। ट्रेन से पंगोट जाने के लिए काठगोदाम रेलवे स्टेशन तक जाना होगा। यहां से 1 घंटे में टैक्सी लेकर पंगोट पहुंच सकते हैं।