सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू ने क्या शादी कल ली है? ऐसी सवालों से इंटरनेट भरा पड़ा है। इन अफवाहों के बीच ही ‘द फैमिली मैन’ डायरेक्टर की एक्स वाइफ के पोस्ट ने मचाई खलबली मचा दी है। उन्होंने ऐसा क्या कहा जानें।

राज निदिमोरू और सामंथा रुथ प्रभु की डेटिंग की अफवाहों के बाद अब एक नया ट्विस्ट आ गया है। अब चर्चाएं शुरु हो गई हैं कि राज निदिमोरू और सामंथा रुथ प्रभु ने शादी कर ली है। इन अफवाहों में कितनी सच्चाई ये अभी सामने नहीं आया है। कपल ने इस पर कोई आधिकारिक ऐलान भी नहीं किया है। इन अफवाहों के बीच ही राज की एक्स-वाइफ श्यामाली डे ने सोशल मीडिया पर एक अजीबो-गरीब पोस्ट शेयर कर सबका ध्यान खींच लिया है। उन्होंने क्या कहा, जानने के लिए नीचे स्क्रोल करें।
क्या है श्यामाली का पोस्ट?
उन्होंने बिना किसी का नाम लिए इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘डेस्परेट लोग डेस्परेट काम करते हैं।’ श्यामाली का यह पोस्ट देर रात सामने आया और सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत इसे सामंथा और राज की अफवाहों से जोड़ना शुरू कर दिया। प्लेटफॉर्म पर इस पोस्ट पर तरह-तरह की टिप्पणियाँ आने लगीं। कुछ यूज़र्स ने इसे हल्का कटाक्ष माना तो कुछ ने श्यामाली के दृष्टिकोण को समझने की कोशिश की। अफवाहें हैं कि सामंथा और राज सोमवार को कोयंबटूर के ईशा सेंटर में शादी करने वाले हैं। ये खबरें रेडिट पर वायरल हुईं, जिसमें दावा किया गया कि दोनों की शादी वहीं हो सकती है। हालांकि अभी तक न सामंथा ने न ही राज ने इस समारोह की कोई पुष्टि की है।
क्या है लोगों का रिएक्शन?
सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी बंटी हुई हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘रुको, क्या इसका मतलब यह है कि उन्होंने निराशा में शादी कर ली?’ तो किसी ने कहा, ‘मुझे उसके लिए बहुत बुरा लग रहा है, जो इंसान तब आपके साथ था जब आप कुछ नहीं थे।’ वहीं एक अन्य यूज़र ने श्यामाली के लिए लिखा कि अब उसे आगे बढ़ने और अपनी जिंदगी में खुशी खोजने की जरूरत है। सामंथा और राज के रिश्ते की बातें महीनों से चल रही हैं, लेकिन दोनों ने हमेशा चुप्पी साधी है। हालांकि, पिछले महीने राज ने इंस्टाग्राम पर सामंथा के साथ एक फोटो शेयर कर अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया था। इसमें दोनों को गले लगाते हुए देखा गया था, जिससे अफवाहें और मजबूत हो गईं।
दोनों ने साथ किया है काम
राज और सामंथा ने अपने करियर में भी साथ काम किया है। दोनों ने वेब सीरीज द फैमिली मैन और सिटाडेल: हनी बनी में साथ काम किया, जिसने उनके केमिस्ट्री को भी नोटिस कराया। राज की शादी पहले श्यामाली डे से हुई थी। श्यामाली पेशे से असिस्टेंट डायरेक्टर हैं और उन्होंने राकेश ओमप्रकाश मेहरा और विशाल भारद्वाज जैसे बड़े निर्देशकों के साथ काम किया है। वहीं सामंथा पहले अभिनेता नागा चैतन्य की पत्नी रह चुकी हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर दोनों की अफवाहों, श्यामाली के पोस्ट और यूज़र्स की प्रतिक्रियाओं ने एक नया सरप्राइजिंग ड्रामा खड़ा कर दिया है, जो दर्शकों और फैंस के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है।