रियलमी ने लॉन्च किया 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, पानी में गिरने पर भी नहीं होगा खराब

Spread the love

Realme C85 5G भारत में लॉन्च हो गया है। रियलमी का यह सस्ता फोन 7000mAh बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स से लैस है। कंपनी ने फोन की बैटरी के अलावा कई फीचर्स को पुराने मॉडल के मुकाबले अपग्रेड किए हैं।

रियलमी ने भारत में एक और सस्ता 5G फोन लॉन्च कर दिया है। रियलमी का यह फोन 7000mAh की दमदार बैटरी, वाटरप्रूफ फीचर्स से लैस है। कंपनी ने इसे अपनी लो बजट रेंज वाली C सीरीज में पेश की है। यह पिछले साल लॉन्च हुए Realme C75 का अपग्रेड है। कंपनी ने फोन की बैटरी के साथ-साथ कई फीचर्स भी अपग्रेड किए हैं। यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगी। कंपनी फोन की खरीद पर कुछ डिस्काउंट ऑफर्स भी दे रही है।

Realme C85 5G की कीमत

रियलमी का यह सस्ता फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 15,499 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 16,999 रुपये में आता है। कंपनी फोन की खरीद पर 500 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। साथ ही, यह फोन 3 महीने के नो-कॉस्ट EMI ऑफर के साथ आता है। इस ऑफर का लाभ 28 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच ले सकते हैं। फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

Realme C85कीमत
4GB RAM + 128GB15,499  रुपये
6GB RAM + 128GB16,999 रुपये

Realme C85 5G के फीचर्स

रियलमी का यह सस्ता फोन 6.8 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर को सपोर्ट करता है। कंपनी ने अपने इस सस्ते फोन में मीडियाटेक डायमेन्सिटी 6300 प्रोसेसर यूज किया है। इसके साथ 6GB रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया है। फोन की रैम और स्टोरेज को एक्सपेंड किया जा सकता है।

यह फोन 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ 45W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से फोन पानी में गिरने या डूबने से भी खराब नहीं होगा। इसे अलावा इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, डुअल 5G नेटवर्क का भी सपोर्ट मिलता है। रियलमी के फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का Sony IMX852 मेन कैमरा मिलेगा। इसके अलावा एक सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी फोन में एक कैमरा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *