कौन है अंबानी फैमिली का फिटनेस ट्रेनर? वर्कआउट कराने के लिए लेते हैं इतनी फीस, कीमत जान रह जाएंगे दंग

Spread the love

अंबानी फैमिली देश की सबेस अमीर फैमिलीज में से एक है। उनकी लाइफस्टाइल की चर्चा अक्सर होते रहती है। ऐसे में इन दिनों अंबानी फैमिली के फिटनेस ट्रेनर की चर्चा हो रही है। ऐसे में जानेंगे कौन है अंबानी फैमिली फिटनेस ट्रेनर है और कितनी फीस लेते हैं।

अंबानी फैमिली की लाइफस्टाइल हमेशा चर्चा का विषय रहती है। उनसे जुड़ा हर व्यक्ति लाइमलाइट में रहता है। ऐसे में इन दिनों अंबानी फैमिली के फिटनेस ट्रेनर विनोद चन्ना लाइमलाइट में हैं। विनोद चन्ना फेमस सेलिब्रिटी ट्रेनर हैं। विनोद वेट ट्रेनिंग, बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, डाइट मैनेजमेंट न्यूट्रिशन संबंधी गाइडेंस देते हैं। उन्होंने नीता अंबानी और अनंत अंबानी की वेट लॉस में अहम भूमिका निभाई। वर्तमान में विनोद अंबानी फैमिली के कोच हैं। ऐसे में आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा कि विनोट चन्ना अंबानी फैमिली से कितनी फीस चार्ज करते हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों विनोद चन्ना के पॉडकास्ट का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पॉडकास्ट में विनोद अपनी फीस भी बताते नज़र आ रहे हैं। उन्होंने शो के दौरान बताया कि उनकी ऑनलाइन ट्रेनिंग पूरे दुनिया भर में चलती है। अगर कोई व्यक्ति ऑनलाइन उनसे ट्रेनिंग लेना चाहता है, तो उसके लिए 12 सेशन के 1 लाख रुपए बतौर फीस चार्ज करते हैं। ये सेशन अल्टरनेट होते हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि अगर कोई व्यक्ति मेरे जिम में आ रहा है या मुझे वहां पर बुला रहा है, तो वो डिस्टेंस और मेरा टाइम कितना इन्वेस्ट हो रहा है, उसके हिसाब से महीने का 1.5 लाख, 2.5 लाख और कभी-कभी 3 लाख फीस लेता हूं। वहीं उन्होंने शो के दौरान ये भी बताया कि अगर कोई चाहता है कि मैं उनके साथ ट्रैवल भी करूं तो मेरी एक दिन फीस लाखों में हो सकती है।

देते हैं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को ट्रेनिंग

विनोद चन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और सेलिब्रिटीज को वर्कआउट सेशन देते हुए वीडियोजशेयर करते रहते हैं। उन्होंने जॉन अब्राहम समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को ट्रेनिंग दी है।

ऐसा था विनोद चन्ना का जीवन

विनोद चन्ना ने अपनी जिंदगी के बारे में बात करते हुए बताया था कि उन्होंने जीवन में बहुत परेसानियां देखी है। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारा। बचपन में उनकी आर्थिक हालात इतने कमजोर थे कि पढ़ाई पूरी करना बहुत मुश्किल था। घर की आर्थिक स्थिती को देखते हुए उन्होंने करियर के शुरुआत में स्वीपर तक का काम किया। उन्होंने बताया कि जिम में फ्लोर ट्रेनर के रूप में उन्हे पहली नौकरी मिली थी, जहां दिनभर उनसे मशीनें साफ करना, प्लेट्स लगाना-उतारना का काम कराया जाता था। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *