Wallet Vastu: आपका पर्स ही बन रहा आर्थिक तंगी की वजह! हैंडबैग में रखी ये 4 चीजें रोक देती हैं तरक्की, तुरंत निकाल करें बाहर

Spread the love

Vastu for Wallet: अक्सर होता है कि महिलाएं अपने पर्स में हर जरूरत की चीज रखती हैं। पर्स में करेंसी, मेकअप जैसी जरूरी चीजों के अलावा दवाइयां, बिल और बेकार धातु की चीजें भी मिल जाएगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसी चीजें रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे तरक्की में रुकावट आती है।

Vastu Tips for Wallet: वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पर्स सिर्फ पैसे रखने की जगह नहीं, बल्कि समृद्धि और ऊर्जा का प्रतीक होता है। माना जाता है कि पर्स में रखी छोटी-छोटी चीजें भी आपकी तरक्की, आर्थिक स्थिति और भाग्य पर असर डालती हैं। इसलिए पर्स में क्या रखना है और क्या नहीं… यह जानना बेहद जरूरी है। वास्तु के अनुसार कुछ चीजें तुरंत पर्स से निकाल देनी चाहिए, ताकि धन का प्रवाह बना रहे और समृद्धि आकर्षित हो सके। जानिए वो कौन-कौन सी चीजें हैं।

ऊर्जा को भी आकर्षित करता है आपका पर्स 

ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स व्यक्ति की आर्थिक स्थिति और जीवन में आने वाली ऊर्जा का प्रतीक होता है। इसमें रखी हर वस्तु का अपना एक विशेष प्रभाव होता है। कुछ चीजें सकारात्मकता बढ़ाती हैं, जबकि कुछ नेगेटिविटी को आकर्षित करती हैं। इसी कारण पर्स को साफ और सुसंगठित रखना जरूरी माना जाता है।

दवाइयां बढ़ाती हैं नकारात्मक प्रभाव

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार पर्स में दवाइयां रखना बिल्कुल भी शुभ नहीं है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक नुकसान की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। यह आपकी तरक्की को भी धीमा कर सकती है।

पुराने बिल और रसीदें बनती हैं बाधा

कई लोग बिल, पुरानी रसीदें या कागज पर्स में जमा करके रखते हैं। यह नेगेटिव एनर्जी को बढ़ाते हैं और धन प्रवाह को रोकते हैं। ऐसे कागज पर्स की स्पेस और ऊर्जा दोनों को अवरुद्ध कर देते हैं।

फटे नोट दिलाते हैं धन हानि

फटे या गंदे नोट पर्स में रखना अशुभ माना गया है। यह आर्थिक नुकसान का संकेत देते हैं और वास्तु के अनुसार धन की बरकत को कम करते हैं। ऐसे नोट तुरंत हटा देने चाहिए।

पुरानी चाबियां और धातु वस्तुएं रोकती हैं समृद्धि

पर्स में पुरानी चाबियां, जंग लगे सिक्के, पिन या अन्य बेकार धातु की वस्तुएं रुकावट पैदा करती हैं। इससे धन प्रवाह रुकता है और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *