कर्नाटक में सत्ता हस्तांतरण पर तेज हुई लड़ाई, डीके शिवकुमार ने CM सिद्धारमैया पर किया कटाक्ष- “वर्ड पॉवर, वर्ल्ड पॉवर है”

Spread the love

अब डीके शिवकुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सीएम सिद्धारमैया पर परोक्ष रूप से कटाक्ष किया है और जुबान का पक्का होने की याद दिलाई।

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर चल रही अंदरूनी लड़ाई तेज होती जा रही है। अब उपमुख्यमंत्री डीकेशिवकुमार ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए परोक्ष रूप से मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर कटाक्ष किया है।

ढाई साल के समझौते पर दबाव

दरअसल, डीके कैंप लगातार सीएम सिद्धारमैया  पर ढाई साल पहले सत्ता हस्तांतरण को लेकर किए गए अपने वादे को पूरा करने का दबाव बना रहा है। कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के 20 नवंबर को अपने पांच साल के कार्यकाल का आधा समय पूरा करने के बाद से आंतरिक सत्ता संघर्ष तेज हो गया है। 

डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की पैरवी करने के लिए कुछ कांग्रेस विधायक रविवार रात को हाईकमान से मिलने  दिल्ली गए थे। दिल्ली से लौटे विधायकों ने हालांकि कहा कि इस मामले पर अंतिम फैसला आलाकमान ही करेगा। विधायकों ने हाईकमान से मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे भ्रम को जल्द से जल्द खत्म करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *