वो ब्लॉकबस्टर, जिसके रहस्य के आगे ‘दृश्यम’ और ‘अंधाधुन’ की मिस्ट्री भी लगेगी फेल, आखिरी तक सुलझाते रहेंगे पहेली

Spread the love

जब भी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों का जिक्र होता है, अजय देवगन की ‘दृश्यम’ और आयुष्मान खुराना की ‘अंधाधुन’ का नाम दिमाग में सबसे पहले आता है। लेकिन, आज हम आपको एक और ऐसी फिल्म का नाम बताते हैं, जो सस्पेंस और थ्रिल के मामले में इन दो फिल्मों से भी आगे है।

दृश्यम, अंधाधुन सहित कुछ ऐसी फिल्में हैं, जिनका सस्पेंस दिमाग के तोते उड़ा देता है। फिल्म का क्लाइमैक्स इतना धांसू कि आखिरी तक पता नहीं चलता कि आखिर क्या होने वाला है। आपने अब तक कई सस्पेंस-थ्रिल से भरी फिल्में देखी होंगी, जिनके एक-एक सीन पर दिमाग में हलचल पैदा हो जाती है। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं, जो आखिरी तक पहेली बनी रहती है। इसकी कहानी देखकर आप दृश्यम और अंधाधुन जैसी फिल्मों की कहानी भी भूल जाएंगे। हम बात कर रहे हैं मिस्ट्री-थ्रिलर ‘इलेवन’ की, जो 2025 में ही रिलीज हुई थी।

दिलचस्प है क्राइम-थ्रिलर की कहानी

‘इलेवन’ एक क्राइम-थ्रिलर है, जिसमें नवीन चंद्रा लीड रोल में हैं। ये फिल्म एक सीरियल किलर, एक तेज-तर्रार पुलिस ऑफिसर एसीपी अरविंदन और विशाखापट्टनम में होने वाली रहस्यमयी हत्याओं के इर्द-गिर्द घूमती है। एसीपी अरविंदन को इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने की जिम्मेदारी मिलती है, जो ट्विन बर्ड नाम के स्कूल से जुड़ा है, इस स्कूल में सिर्फ जुड़वा बच्चे पढ़ते हैं। जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है अरविंदन के सामने कई बड़ी चुनौतियां आती हैं। फिल्म 16 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

फिल्म की स्टारकास्ट

इस फिल्म में नवीन चंद्र के साथ अभिरामी, कीर्ति, रवि वर्मा, शशांक और रिया जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की पूरी कहानी एक सिरफिरे सीरियल किलर के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो जुड़वा भाई-बहन को अपना शिकार बनाता है। इंटरवल के बाद फिल्म की कहानी में ऐसा जोरदार ट्वि्स्ट आता है कि पूरी कहानी ही उथल-पुथल हो जाती है और क्लाइमैक्स इतना जोरदार है कि दिमाग के तोते ही उड़ जाते हैं। अगर आपने ये फिल्म अभी तक नहीं देखी है तो ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर ये फिल्म देख सकते हैं। 2 घंटे 34 मिनट की ये फिल्म कहीं भी आपको पलकें तक झपकाने का मौका नहीं देती।

आईएमडीबी रेटिंग भी है शानदार

इस मिस्ट्री थ्रिलर की रेटिंग भी कम शानदार नहीं है। आईएमडीबी पर इसे 10 में से 7.5 रेटिंग मिली है, जिससे पता चलता है कि ये एक धांसू थ्रिलर है। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर हिंदी में भी उपलब्ध है और ओटीटी प्लेटफॉर्म में लगातार ट्रेंड पर बनी हुई है। मिस्ट्री और थ्रिल से भरी इस फिल्म का हर एक फ्रेम सस्पेंस से भरा है और शुरू से लेकर अंत तक स्क्रीन से बांधे रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *