कुदरत की गोद में बसा है भेड़ाघाट, अमेरिका के नियाग्रा फॉल को देता है टक्कर, नेचर लवर्स जरूर बनाएं घूमने का प्लान

Spread the love

Bhedaghat Tourist Place: सर्दियों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप मध्यप्रदेश के भेड़ाघाट जा सकते हैं। यहां का खूबसूरत वॉटरफॉल आपको अमेरिका के नियाग्रा फॉल्स की याद दिला देगा। आज ही बना लें प्लान।

दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोग जैसे ही छुट्टी या लंबा वीकेंड आता है उत्तराखंड या हिमाचल की ओर चल देते हैं। लेकिन यहां की भीड़ देख अब लोगों का मन कहीं शांत, एकांत सुकून वाली जगह पर घूमने का करने लगा है। अगर आप भी ऐसी ही जगह की तलाश में हैं तो भेड़ाघाट जा सकते हैं। मध्यप्रदेश का भेड़ाघाट बड़ा ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां चारों ओर फैली हरियाली और खूबसूरत नजारे दिल को लुभाने के लिए काफी हैं। सर्दियों में आप भेड़ाघाट जाएंगे तो यहां का वॉटरफॉल देख दिल खुश हो जाएगा। 

भेड़ाघाट कहां हैं?

भेड़ाघाट मध्यप्रदेश के जबलपुर में स्थित है। यहां का धुआंधार जलप्रपात देखने सैलानी पहुंचते हैं। एक बड़ी से पहाड़ी से गिरता ये वॉटरफॉल आपको बेहद रोमांचक लगेगा। जबलपुर के भेड़ाघाट का धुआंधार फॉल बारिश के दिनों में अमेरिका के नियाग्रा फॉल को भी टक्कर देता है। आप एक बार भेड़ाघाट घूमने का प्लान जरूर बनाएं। 

जबलपुर का धुआंधार फॉल

भेड़ाघाट जबलपुर से 20 किलोमीटर दूर है। यहां की सम्मोहक सुंदरता और खूबसूरत झरने से जबलपुर सैलानियों को खासा आकर्षित करता है। बारिश के बाद और सर्दियों में यहां की खूबसूरती अपने चरम पर होती है। पहाड़ों से गिरता ये झरना सैलानियों को रोमांचित करता है। धुआंधार फॉल नर्मदा नहीं पर बनता है। इतनी ऊंचाई से नीचे पानी गिरने पर यहां चारों ओर धुआं ही धुआं नजर आता है। यहां पानी इतनी तेजी से गिरता है कि धुंध जैसी दिखाई देती है। इसीलिए इसका नाम रखा गया है धुआंधार फॉल।

कैसे पहुंचें भेड़ाघाट और धुआंधार वॉटर फॉल

आपको पहले जबलपुर जाना होगा। यहां से 30 किलोमीटर दूर भेड़ाघाट है। जहां धुआंधार वाटर फॉल आपको दिखाई देगा। हरी-भरी ऊंची पहाड़ियों और चट्टानों के बीच बना ये वाटर फॉल बेहद खूबसूरत है। यहां पहुंचने के लिए आप बस, टैक्सी और ऑटो-रिक्शा का उपयोग कर सकते हैं।

शांत और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर टूरिस्ट प्लेस

जैसे-जैसे आप धुआंधार फॉल की ओर पहुंचेंगे आपको धुंध नजर आने लगेगी। हवा में ताजगी और नमी होगी। दूर से ही झरने से पानी गिरने की तेज आवाज सुनाई देगी। जलप्रपात का यहां ये खूबसूरत दृश्य आपको रोमांचित कर देगा। नर्मदा नदी का पानी यहां इतनी तेजी से गिरता है कि पानी का एक सफेद पर्दा जैसा बन जाता है। शाम के वक्त या सुबह जब यहां सूरज की रोशनी पड़ती है तो रंग कभी लाल तो कभी केसरिया हो जाता है। जो दिखने में बेहद खूबसूरत लगता है। आसपास आपको सिर्फ और सिर्फ शांत वातावरण और पहाड़ियां नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *