Love Rashifal 12 November 2025: ज्योतिषी चिराग दारूवाला के मुताबिक, आज का दिन कुछ राशियों के लव रिलेशन के लिए प्रतिकूल साबित हो सकता है। पार्टनर के साथ बातचीत के साथ सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। जानिए आज सभी 12 राशियों का लव राशिफल क्या कहता है।

Love Rashifal 12 November 2025: आज का दिन कर्क और सिंह राशि वालों को प्रेम जीवन में बेहद सतर्कता से आगे बढ़ना होगा। इन दोनों राशियों को ब्रेकअप का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि मेष, मिथुन सहित कुछ लोगों के लिए प्रेम जीवन के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आइए जानते हैं बाकी सभी राशियों के लिए आज का लव राशिफल क्या कहता है।
मेष:
गणेशजी कहते हैं कि किसी को प्रभावित करने के लिए आपका चेहरा या सुंदरता नहीं बल्कि आवाज़ ही काफी है। अपने गायन, फैशन या कला का प्रयोग करके भी आप अपने क्रश को अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं। परिवार की समस्याओं को गंभीरता से सुलझाएं, सब कुछ सही होगा।
- भाग्यशाली रंग : सफेद
- भाग्यशाली अंक : 1
वृषभ:
गणेशजी कहते हैं कि आपके दोस्त और प्रियतम वो सम्पति है जो आपकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। प्यार में पहल कोई भी करे, बस इसका अंत सुखद होना चाहिए। आज आपके रास्ते में आने वाली हर बाधा दूर होगी। अभी आपका उत्साह दूसरे ही स्तर पर है और आप अपने साथी के साथ कुछ खास पल गुजरना चाहते है। आपका साथी आपको दिलोजान से चाहता है इसलिए उनकी अभिलाषाओं का खास ख्याल रखें।
- भाग्यशाली रंग : काला
- भाग्यशाली अंक : 3
मिथुन:
गणेशजी कहते हैं कि रिश्ते में मिले धोखे से आप अकेलापन महसूस कर रहे हैं और तन्हाई में वक्त बिताना चाहते हैं। लेकिन चिंता न करें जल्द ही आपके जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत होगी, जो जीवनभर का सबित हो सकता है। आज आप अपनी भावनाओं को अपने सोलमेट से व्यक्त करेंगे और इसके लिए आप कुछ सरप्राइजस का भी प्रबंध भी कर सकते है।
- भाग्यशाली रंग : नीला
- भाग्यशाली अंक : 5
कर्क:
गणेशजी कहते हैं कि आज आप किसी भी समस्या का सामना करने के लिए तैयार हैं। बेझिझक आगे बढ़े, सफलता आपके कदम चूमेंगी। कोई खास दोस्त या सहयोगी आपके करिश्मे के कारण आपकी और आकर्षित हो रहा है। वहीं कुछ राशियों को ब्रेकअप का सामना करना पड़ सकता है, सतर्कता से और समझदारी से बात करेंगे तो रिश्ता बच सकता है।
- भाग्यशाली रंग : पीला
- भाग्यशाली अंक : 7
सिंह:
गणेशजी कहते हैं कि प्रेम जीवन और रोमांस की समस्याओं को सुलझाने के लिए आप दोनों की समझदारी और सूझबूझ ही काफी है। आप दोनों एक दूसरे के लिए ही बनें हैं इस बात पर पूरा विश्वास करें। अगर गलतफहमी ज्यादा बढ़ गई है तो ब्रेकअप हो सकता है।
- भाग्यशाली रंग : लाल
- भाग्यशाली अंक : 9
कन्या:
गणेशजी कहते हैं कि अगर किसी के प्यार में पागल हैं तो उन्हें इस बात को बताने में देर न करें क्योंकि बाद में पछताना पड़ सकता है। अपने परिवार और खास लोगों का ध्यान रखें क्योंकि जीवन की सफलता इसी बात पर निर्भर करती हैं। जीवन की इस भागदौड़ में अपने पार्टनर को नजरअंदाज न करें। समय समय पर अपने प्यार का इज़हार करते रहें।
- भाग्यशाली रंग : हरा
- भाग्यशाली अंक : 11
तुला:
गणेशजी कहते हैं कि अपने सोलमेट पर विश्वास करें क्योंकि विश्वास की नीव पर ही रोमांस और प्रेम का रिश्ता विकसित होता है। बीमार होने की संभावना है, अपना ध्यान रखें। अगर आप सिंगल है तो आपके लिए खुशखबरी है, आपका सकारात्मक और रचनात्मक रवैया आपको विपरीत लिंग में प्रसिद्ध कर देगा।
- भाग्यशाली रंग : गुलाबी
- भाग्यशाली अंक : 15
वृश्चिक:
गणेशजी कहते हैं कि अपने लिव इन पार्टनर या करीबी मित्र का खास ध्यान रखें जो हमेशा आपका साथ देते हैं। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों को अभी इंतज़ार करने की ज़रूरत है। जीवन में रिश्तों को कभी भी बोझ न समझें बल्कि इन्हें खुल कर एन्जॉय करें। एक पारिवारिक संघर्ष से गुजरना पड़ सकता है।
- भाग्यशाली रंग : भूरा
- भाग्यशाली अंक : 2
धनु:
गणेशजी कहते हैं कि करीबी व्यक्ति से मिला धोखा आपको परेशान कर सकता है किंतु आप हर मुश्किल से बाहर निकल आएंगे। एक नयी शुरुआत के लिए यह समय बेहतरीन है। अपने आकर्षण का प्रयोग कर के नए दोस्त बनाएं व रोग, बाधाओं या ऋण से बचने के लिए समझदारी से काम लें।
- भाग्यशाली रंग : बैंगनी
- भाग्यशाली अंक : 4
मकर:
गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन आप केवल मनोरंजन और आराम के बारे में सोच रहे हैं इसके साथ ही इंतज़ार कर रहे हैं डिवाइन लव का। आपकी रचनात्मकता आपको वो सब प्रदान करेगी जिसके आप हकदार हैं। अपने रोमांस के सपनों में रंग भरने के लिए अपनी बुद्धिमता और कल्पना का सहारा लें।
- भाग्यशाली रंग : ग्रे
- भाग्यशाली अंक : 6
कुंभ:
गणेशजी कहते हैं कि आज आप अधिकतर समय मां के साथ या घर पर व्यतीत करेंगे। अपने पार्टनर की उपेक्षा न करें क्योंकि यह रिश्ता ही उसके लिए सब कुछ है और वो आपके लिए कुछ भी कर सकता है। घआपके मित्र आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आपका खुशनुमा रवैया आपको सभी चिंताओं से बाहर निकाल कर आनंदित ढंग से जीवन बिताने की प्रेरणा देता है।
- भाग्यशाली रंग : नारंगी
- भाग्यशाली अंक : 8
मीन:
गणेशजी कहते हैं कि अपनी दोस्ती को मजबूत बनाने के लिए अब आप अधिक मेहनत करेंगे। आज आप रिश्ते को लेकर परेशान हो सकते है या फिर आप यह तय नहीं कर पा रहे है कि आपके लिए कौन उपयुक्त है। ऐसे में अपने दिल की सुनें और सही निर्णय लें। आपने आत्मविश्वास को कम न होने दें, आपका साथी स्वयं आपकी और आएगा।
- भाग्यशाली रंग : सुनहरा
- भाग्यशाली अंक : 10
(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)