HTET परीक्षा का परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Spread the love

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा की तरफ से HTET परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

HTET परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsehresult.in के माध्यम से HTET परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे- रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।

कैसे करें चेक व डाउनलोड?

उम्मीदवार HTET परिणाम स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं- 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर, HTET परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर या पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  • इसके बाद HTET परिणाम 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • अब इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।

HTET परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT), प्राथमिक शिक्षक (PRT) और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) पदों पर भर्ती के लिए पात्र होंगे।

HTET 2025 परीक्षा 30 और 21 जुलाई को आयोजित की गई थी। लगभग 3.31 लाख उम्मीदवारों ने 673 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी थी। HTET 2025 की अनंतिम उत्तर कुंजी 31 जुलाई को उपलब्ध करा दी गई थी और उम्मीदवार 1 से 3 अगस्त के बीच आपत्तियां दर्ज करा सकते थे।

कितने अंक लाने पर होते हैं पास

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 के लिए अर्हता प्राप्त करने हेतु, उम्मीदवारों को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने होते हैं, जिन्हें आप निम्नवत बिंदुओं के माध्यम से समझ सकत हैं।

  • सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 में से कम से कम 90 अंक प्राप्त करने होंगे, जो 60% के बराबर है।
  • हरियाणा के अनुसूचित जाति (SC) और शारीरिक रूप से विकलांग श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 83 अंक, या 55% अंक प्राप्त करने होते हैं।
  • अन्य राज्यों के अनुसूचित जाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को 60% की सीमा को बनाए रखते हुए 90 अंक प्राप्त करने होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *