घर पर कैसे उगाएं स्ट्रॉबेरी? जान लें पौधा लगाने का सही तरीका, फलों से लद जाएगा Plant

Spread the love

How to Grow Strawberry at Home: अगर आपको स्ट्रॉबेरी खाना पसंद है और बाजार में महंगे मिल रहे स्ट्रॉबेरी को नहीं खरीदना चाहते हैं तो घर पर ही स्ट्रॉबेरी का पौधा उगा सकते हैं। यहां जान लें Strwaberry का पौधा उगाने का आसान तरीका।

स्ट्रॉबेरी एक ऐसी मीठी और रसीली फल है जो हर किसी को पसंद है। सर्दियों के मौसम में यह बाजार में खूब बिकती है, लेकिन यह थोड़ी महंगी मिलती है। ऐसे में ज्यादा लोग इसे नहीं खरीदते। स्ट्रॉबेरी भी कई प्रकार की होती है। दुनियाभर में स्ट्रॉबेरी की 600 किस्में पाई जाती है, जिनका स्वाद, रंग और आकार एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होता है। स्ट्रॉबेरी अपने स्वास्थ्य लाभों के लिए भी जाना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन ए और के पाया जाता है। महंगी होने की वजह से लोग इसे कम खरीदते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो इसे घर पर भी आसानी से उगा सकते हैं। यहां हम आपको आसान से ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से घर के गमले में स्ट्रॉबेरी उगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप घर पर गमले या बगीचे में स्वादिष्ट स्ट्रॉबेरी कैसे उगा सकते हैं।

गमला और मिट्टी का चयन

गमला

स्ट्रॉबेरी के पौधों को गहरे गमले में उगाना चाहिए ताकि उनकी जड़ें अच्छी तरह से फैल सकें। गमले में अच्छे ड्रेनेज हो, ताकि पानी रुकने न पाए और जड़ों में सड़न न हो।

मिट्टी

स्ट्रॉबेरी को हल्की, उपजाऊ, और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी चाहिए। आप किसी अच्छे गार्डनिंग मिक्स का उपयोग कर सकते हैं या 50% बागवानी मिट्टी और 50% कॉम्पोस्ट मिला सकते हैं।

स्ट्रॉबेरी के पौधे या बीज

पौधे खरीदें

अगर आपके पास बीज नहीं हैं, तो नर्सरी से स्ट्रॉबेरी के छोटे पौधे खरीद सकते हैं। यह सबसे सटीक तरीका है, क्योंकि बीज से उगाने में समय लगता है। अगर आप बीज से शुरू करना चाहते हैं, तो बीज को एक छोटे गमले में रखें और हल्का पानी दें। बीज को पूरी तरह से उगने में कुछ सप्ताह लग सकते हैं।

स्ट्रॉबेरी की सही जगह

स्ट्रॉबेरी को कम से कम 6-8 घंटे की धूप चाहिए। यह सूरज की रोशनी को बहुत पसंद करती है, इसलिए गमला ऐसी जगह रखें जहां पर उसे पर्याप्त धूप मिले। अच्छी वेंटिलेशन भी जरूरी है, ताकि हवा सही तरीके से घूम सके और पौधा सही तरीके से बढ़े।

पानी देना जरूरी

स्ट्रॉबेरी को नियमित रूप से पानी देना जरूरी है, लेकिन ध्यान रखें कि गमला पानी से भरा न रहे। जड़ों के आस-पास मिट्टी को हल्का गीला रखें, लेकिन ज्यादा पानी नहीं देना चाहिए। गर्मियों में हर दिन पानी दें, लेकिन सर्दियों में थोड़ी कम मात्रा में पानी दें।

नाइट्रोजन और खाद

स्ट्रॉबेरी को बढ़ने के लिए नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश की आवश्यकता होती है। आप हर महीने ऑर्गेनिक खाद (जैसे गोमूत्र या कम्पोस्ट) का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक अच्छा बैलेंस्ड फर्टिलाइज़र भी दे सकते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा न दें, क्योंकि इससे पौधे की वृद्धि तो होती है, लेकिन फल कम आते हैं।

पौधे की देखभाल

स्ट्रॉबेरी के पौधे से अक्सर हरे तने निकलते हैं, जिनसे नए पौधे उगते हैं। इन तनों को काटने से पौधों की ऊर्जा फल देने में लगती है। स्ट्रॉबेरी पर कीट लग सकते हैं, जैसे- झींगे या मक्खियां। इनसे बचने के लिए आप ऑर्गेनिक पेस्टिसाइड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

फलों की फसल

3-4 महीने के अंदर, जब पौधा सही से बढ़ जाएगा, तो उसमें फूल और फिर फल दिखने लगेंगे। स्ट्रॉबेरी के फल पूरी तरह से लाल होने पर ही तोड़े, ताकि उनका स्वाद सही हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *