
रायबरेली समाजवादी पार्टी कार्यालय में महर्षि कश्यप,राजा निषादराज गुहा एवं अशोक सम्राट की मनायी गयी जयंती समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार ऋषि मुनियों में श्रेष्ठ महर्षि कश्यप एवं श्रृंगवेरपुर के राजा निषादराज गुहा व महान शासक सम्राट अशोक की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में जिलाध्यक्ष इं.वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी आयोजित कर तीनों महापुरुषों के व्यक्तित्व कृतित्व पर वक्ताओं ने चर्चा किया।जिलाध्यक्ष इं.वीरेंद्र यादव ने विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि महर्षि कश्यप अपने श्रेष्ठ गुणों,प्रताप व तप के बल पर उनकी गिनती श्रेष्ठम महान विभूतियों में होती है मान्यता है सृष्टि की रचना में उनका योगदान है,राजा निषादराज गुहा के चरित्र से प्रेरणा मिलती है कि उन्होंने महान पराक्रमी भगवान रामचंद्र के संकट के समय उनका साथ निभाया,महान शासक सम्राट अशोक मौर्य वंश के तीसरे शासक थे वह बौद्ध धर्म के अनुयायी थे उन्होंने अपने शासनकाल में बौद्ध धर्म का प्रचार किया और अहिंसा पर शासन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इन महापुरुषों की जयंती पर हम सब संकल्पित होकर इनके बताये मार्ग पर चलकर आपसी भाईचारा एवं सौहार्द कायम करें।जयंती कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षाविद पूर्व प्राचार्य सूर्य प्रकाश मौर्य,समाजसेवी उमाशंकर निषाद,वरिष्ठ नागरिक धनीराम मौर्य,पप्पू कश्यप एवं समाजसेवी राजेश मौर्य को जिलाध्यक्ष इं वीरेंद्र यादव द्वारा माला पहनाकर अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।विचार गोष्ठी को प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता ओपी यादव,शिवमूर्ति सिंह राणा,दिनेश यादव,मो.अरशद खान,डॉ.शशिकांत शर्मा,श्रवण चौधरी,जगदेव यादव,योगेश्वर पटेल,पुत्तन सिंह,बृजेन्द्र चौधरी,राकेश यादव,शुभम् लोहिया,चंद्र प्रकाश आज़ाद, सुरजीत सिंह, शिव बरन आदि वक्ताओं ने महापुरुषों के जीवन दर्शन पर विचार व्यक्त किया।इस अवसर रेहान काज़ियाना,शकील मंसूरी,हसीन अहमद, संदीप शुक्ला,जीतू सिंह, कृपा शंकर यादव, गंगा सागर, सत्येश गौतम,हसनैन ख़ान, आशुतोष यादव, नरेंद्र प्रधान,दीपू शुक्ला,विनय यादव,महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शिव दुलारी यादव, कल्पना,फ़हीम अहमद, देवतादीन पासी, वीरेंद्र बहादुर, मिथुन लोधी, घनश्याम यादव, आकाश बाल्मीकि, विकास मौर्य आदि द्वारा तीनों ही महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।