WTC Points Table: पाकिस्तान को करारी हार से अंक तालिका में नुकसान, टीम इंडिया को मिल गया फायदा

Spread the love

WTC Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका मैच के बाद बदल गई है। अब टीम इंडिया फिर से तीसरे नंबर की कुर्सी पर काबिज हो गई है।

World Test Championship Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक ​तालिका में एक बार फिर से बदलाव हो गया है। पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा मुकाबला खत्म होने के बाद इसमें फेरबदल हुआ है। इस बीच टीम इंडिया को बिना खेले बैठे बिठाए फायदा मिला है, वहीं पाकिस्तान को नुकसान उठाना पड़ा है। भारतीय टीम फिर से छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। 

साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में आठ विकेट से पीटा

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले को साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से अपने नाम करने में कामयाबी हासिल कर ली है। मैच चौथे ही दिन खत्म हो गया। इससे पाकिस्तान को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में नुकसान हुआ है। इसके साथ ही इस वक्त की मौजूदा चैंपियन टीम साउथ अफ्रीका ने अपना खाता खोल लिया है। 

ऑस्ट्रेलिया की टीम का पहले नंबर पर कब्जा बरकरार

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलियाई टीम यहां पहले नंबर पर काबिज है। टीम ने अब तक तीन मैच खेले हैं और हार बार उसे जीत ही मिली है। उसके पास जहां एक ओर 36 अंक हैं, वहीं उसका पीसीटी 100 का है। श्रीलंका की टीम दूसरे नंबर पर है। श्रीलंका ने दो मैच खेले हैं, इसमें एक में उसे जीत मिली है और एक मैच ड्रॉ रहा है। उसका पीसीटी 66.67 का है। भारतीय टीम अब फिर से तीसरे नंबर पर आ गई है। 

ऐसा रहा है अब तक भारतीय टीम का प्रदर्शन

भारत ने अब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत 7 मैच खेले लिए हैं। इसमें से उसे चार में जीत मिली है, दो में हार का मुंह देखना पड़ा है। एक मैच ड्रॉ रहा है। भारत के पास जहां एक ओर 52 अंक हैं, वहीं उसका पीसीटी 61.90 का है। पाकिस्तान की टीम जो पिछला मैच जीतकर 100 पीसीटी लेकर टीम इंडिया से आगे चली गई थी, उसे अब नीचे आना पड़ा है। 

ऐसा है पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका का हाल

पाकिस्तान की टीम ने दो मैच खेलकर एक जीता है और एक में हार का मुंह देखना पड़ा है। टीम के पास 12 अंक हैं और उसका पीसीटी 50 का ही रह गया है। साउथ अफ्रीका की टीम ने भी दो मैच खेल लिए हैं और उसे भी एक में जीत तो दूसरे में हार का सामना करना पड़ा है। इस टीम का पीसीटी भी 50 का ही है। बात इंग्लैंड की करें तो ये टीम 43.33 के पीसीटी के साथ नंबर 6 पर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *