Love Horoscope 23rd Oct 2025: मेष को खलेगी प्यार की कमी कर्क की लव लाइफ पर पड़ेगा असर, पर वृषभ के रिश्ते होंगे बेहतर, जानिए अपना लव राशिफल

Spread the love

Love Horoscope 23rd Octomber 2025:23 अक्टूबर का दिन प्रेम और रिश्तों के लिहाज से कई राशियों के लिए खास रहेगा। गणेशजी के अनुसार कुछ राशियों को अपने पार्टनर के साथ गलतफहमियां दूर करने का मौका मिलेगा, वहीं कुछ लोगों को नए रिश्ते की शुरुआत करने का अवसर। जानिए आज का लव राशिफल

Love Horoscope 23rd Octomber 2025: आज का दिन ज्यादातर राशि के जातकों के लिए प्यार और रिश्तों के मामले में मिला-जुला रहेगा। जैसे कि मेष राशि वालों को अपने दूसरे कमिटमेंट के चलते पार्टनर से आज मुलाकात या बात करने का मौका नहीं मिलेगा। लेकिन वृषभ राशि के जातकों को अपने रिश्ते में स्पष्टता मिल सकती है, जिसके कारण आपका रिश्ता मजबूत होगा।

वहीं, कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन प्यार के मामले में कुछ खास नहीं है। आपकी लव लाइफ और करियर दोनों ही प्रभावित हो सकते हैं। धनु राशि वालों की लव लाइफ में आज बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। यहां जानिए सभी 12 राशियों के लिए आज का लव राशिफल क्या कह रहा है। 

मेष: प्रेम से भरे रहेंगे, पर समय की कमी बनाएगी दूरी

गणेशजी कहते हैं कि आप आज प्रेम से ओतप्रोत होना चाहते है और आज के दिन आपने अपने साथी के साथ साझा करने के लिए योजना बनाई है, लेकिन अन्य प्रतिबद्धताओं के चलते आज आप रोमांस और प्यार से दूर रह सकते है। समय के अभाव के कारण आप को प्रेम-प्रसंगों से दूर होना पड़ सकता है, लेकिन फिर भी अगर आप कुछ बड़ा न कर पाए, तो कुछ छोटी और प्यार भरी चीजें पार्टनर को उपहार में दें। आप अपना त्वरित प्रेम अपने साथी को आप दिखा जरूर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग : सफेद

भाग्यशाली अंक : 5

वृषभ: रिश्ते में आएगी स्पष्टता और समझ बढ़ेगी

गणेशजी कहते हैं कि आपको कोई ऐसी सूचना मिलेगी जिससे आपको अपने पार्टनर के बारे में जानने में मदद मिलेगी। इससे आपका संबंध बेहतर होगा। पिछले कुछ दिनों से आपका पार्टनर उलझाने वाले और वहम में डालने वाले संकेत दे रहा है लेकिन आज आप उनके इस व्यवहार का कारण समझ पायेंगे। इससे आपको भविष्य में अपने इस संबंध का रास्ता तय करने संबंधित फैसला लेने में मदद मिलेगी।

भाग्यशाली रंग : लाल
भाग्यशाली अंक : 8

मिथुन: व्यस्तता से मिलेगी राहत, साथी के साथ समय बिताएं

गणेशजी कहते हैं कि सभी पक्षों से प्रतिबद्धताओं की वजह से आप एक बहुत व्यस्त जीवन जी रहे थे। आज आप पर दबाव कुछ कम हो सकता है। इस अवसर को आराम करने या अपने साथी या परिवार के साथ ख़ुशी से बिताये। आपको परिचित चीजों से आनंद की अनुभूति होगी। आप अपने साथी के साथ घर पर एक शांत शाम का आनंद उठाएँ बजाय की आप बाहरी चीजों या बाहर आनंद उठाने जाए।

भाग्यशाली रंग : नीला
भाग्यशाली अंक : 1

कर्क: रिश्तों में आ रही दिक्कतें शांत मन से सुलझाएं

गणेशजी कहते हैं कि ग्रहों की स्थिति दर्शाती है कि आपके रास्ते में कोई बड़ी बाधा आने वाली है। इससे आपकी लव लाइफ और करियर दोनों ही प्रभावित होंगे। इस समय जरूरी है कि आप अपने पार्टनर की बातों और शब्दों पर भावनात्मक प्रतिक्रियाएं न दें। इसके स्थान पर, उनकी हर भाव भंगिमा को निष्पक्ष होकर जांचें, इससे आपको सही फैसले लेने में मदद मिलेगी।

भाग्यशाली रंग : हरा
भाग्यशाली अंक : 12

सिंह: पुराने रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

गणेशजी कहते हैं कि आप अपने पार्टनर के साथ बेहतर समझ बनाने के बारे में खुद से सवाल कर सकते हैं। आप इसी समय किसी और से भी प्रभावित हैं लेकिन यह केवल यह एक क्षणिक आकर्षण है। आपका पार्टनर बहुत अच्छा है और आपको इन्हीं के साथ रहना है। अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताएं इससे आप शांत रह पाएंगे।

भाग्यशाली रंग : काला
भाग्यशाली अंक : 7

कन्या: दिल की बात कहने का मौका

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए बहुत ख़ास होगा। आपको अपने मन की बात बताने का मौका मिल सकता है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आपके मुंह से कुछ ऐसा न निकले, जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। अपनी बात छोटे और अर्थपूर्ण तरीके से पूरी करें। आपको अपने पार्टनर से खुलकर बात करने के और भी मौके मिलेंगे। जो बात आपके मन में कई दिन से है, उसे सामने आने दें।

भाग्यशाली रंग : पीला
भाग्यशाली अंक : 10

तुला: रिश्ते में सच्चे प्यार की पहचान करेंगे

गणेशजी कहते हैं कि आप अब यह समझ पाएंगे कि आपको जिंदगी बिताने के लिए किस तरह का पार्टनर चाहिए। हां, आपने ठीक समझा, आपको प्यार चाहिए और आप अब पैसों के लिए शादी नहीं करना चाहते। आपको वह व्यक्ति मिल चुका है और उसे देखते ही आपकी भावनाओं का मचलना इस बात का सबूत है। अगर अपने आकर्षण के बावजूद फैसला लेने में कोई परेशानी आती है, तो अपने दिल की सुनें।

भाग्यशाली रंग : नारंगी
भाग्यशाली अंक : 4

वृश्चिक: रिश्तों को तर्क की कसौटी पर परखने का समय

गणेशजी कहते हैं कि अब समय आ गया है कि आप एक कदम पीछे हटकर शांति से अपने संबंध को तर्क की कसौटी पर भी परखें। आप अपने पार्टनर के बारे में मिली किसी सूचना को नजरंदाज करते आ रहे हैं लेकिन यह जान लें कि ऐसा करने से उसकी अहमियत या प्रभाव खत्म नही हो जाएगा। अपने संबंध के बारे में विश्लेषण करते हुए आपको उसे भी ध्यान में रखना चाहिए। आपको इस समय कुछ कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं।

भाग्यशाली रंग : गुलाबी
भाग्यशाली अंक : 6

धनु: रोमांटिक रहेगा दिन, बड़े फैसले की संभावना

गणेशजी कहते हैं कि आपके दिमाग में अब प्यार रोमांस का जादू छाया हुआ है और अगर आप अकेले हैं, तो अब आप गंभीरता से कोई रोमांटिक पार्टनर ढूंढना शुरू करेंगे। अगर आप पहले से किसी के साथ हैं, तो यह सही समय है कि आप इस संबंध को अगले स्तर पर ले जाने या इसे खत्म करने के बारे में सोचें। इनमें से किसी भी स्थिति में, संबंध के मामले में आज बड़े बदलावों की संभावना है।

भाग्यशाली रंग : बैंगनी
भाग्यशाली अंक : 3

मकर: रिश्तों में नयापन लाने के लिए थोड़ा रोमांच जरूरी

गणेशजी कहते हैं कि आपका पार्टनर कुछ अजीब सा व्यवहार करते हुए अजीब सी मांगे रखेगा, जिसके पीछे उसके तर्क भी अजीब होंगे। यह समय एक्सपेरिमेंट और कुछ रोमांचक कामों के लिए बहुत अच्छा है। हालांकि, जहां तक आपके संबंध का सवाल है आप हमेशा एक गंभीर व्यक्ति रहे हैं। आपको अपनी अति गंभीर प्रवृत्ति को छोड़कर अपने अंदर के बच्चे को मजे लेने की छूट देनी होगी। इससे आपका तनाव भी काफी हद तक कम हो जाएगा।

भाग्यशाली रंग : जामुनी
भाग्यशाली अंक : 14

कुंभ: रिश्ते में उलझनें खुद से पैदा न करें

गणेशजी कहते हैं कि आप अपनी लव लाइफ को बिना किसी बात के उलझा रहे हैं। इसका कारण यह है कि आप अपने सामने देखने और उसे स्वीकार करने से कतरा रहे हैं। आपको खुले दिमाग से स्थिति का बिलकुल स्पष्ट मूल्यांकन करने और उसी के अनुसार सही रास्ता चुनने की जरूरत है। आपको यह देखना होगा कि किस रास्ते पर चलकर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे और फिलहाल आप अपने अहम के बस में होकर किस रास्ते पर चल रहें हैं।

भाग्यशाली रंग : भूरा
भाग्यशाली अंक : 9

मीन: अचानक आत्मविश्वास बढ़ेगा

गणेशजी कहते हैं कि आप अचानक अपने भीतर काफी आत्मविश्वास महसूस करेंगे और आपको अपने रोमांटिक रिलेशन के मामले में भी अपनी अलग पहचान को समझने की जरूरत है। आपको यह समझ आने लगेगा कि मर्यादित सीमाओं से वास्तव में संबंध में मर्यादा और सम्मान आता है। आप पहली बार अपने आप से ये सीमाएं लागू करने की सोचेंगे।

भाग्यशाली रंग : सुनहरा
भाग्यशाली अंक : 2

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *