IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच एडिलेड में खेला जाएगा। जो कि भारत के लिए अच्छा है। कप्तान शुभमन गिल को पुरानी चली आ रही परम्परा को आगे लेकर जाना है।

India vs Australia 2nd ODI Adelaide: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 23 अक्टूबर को खेला जाएगा। तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम पहले ही पिछड़ी हुई है। जिसे बचाने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में अगला मैच जीतना ही होगा। इस बीच अच्छी बात ये है कि भारतीय टीम के नए वनडे कप्तान शुभमन गिल के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जो काम पिछले 17 साल से नहीं हुआ है, उसे ही गिल को आगे बढ़ाना होगा। बस थोड़ी सी सावधानी की जरूरत होगी। इससे ना केवल सीरीज बराबरी पर आ जाएगी, वहीं उसे जीतने के भी चांस बनेंगे।
टीम इंडिया 17 साल से एडिलेड में नहीं हारी है कोई वनडे मुकाबला
वैसे तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा, वो जगह एडिलेड है और ये ऑस्ट्रेलिया का ही एक शहर है, लेकिन आपको जानकर ताज्जुब होगा कि ये भारत के लिए एक लकी मैदान माना जाता है। खास बात एडिलेड के इस मैदान पर टीम इंडिया पिछले करीब 17 साल से एक भी वनडे मैच हारी नहीं है। एक तरह से इसे भारत के बाहर भारत का मजबूत किला कहा जा सकता है।
साल 2012 में आखिरी बार श्रीलंका ने दी थी यहां पर मात
ऐसा भी नहीं है कि इन 17 साल के दौरान भारत ने यहां ज्यादा मुकाबले ना खेले हों। भारत ने इस दौरान यहां पर 5 वनडे मुकाबले खेले हैं और एक में भी भारत को हार का मुंह नहीं देखना पड़ा है। टीम इंडिया आखिरी बार एडिलेड में साल 2012 में हारी थी, तब वहां पर ट्राई सीरीज खेली जा रही थी और श्रीलंका ने भारत को पटकनी देने में कामयाबी हासिल की थी। उसके बाद कभी भारतीय टीम इस मैदान से हारकर बाहर नहीं निकली है।
खुद कप्तान गिल को भी खेलनी होगी बड़ी पारी
ये आंकड़े अगर भारतीय कप्तान शुभमन गिल देखेंगे तो जरूर कुछ ना कुछ राहत की सांस लेंगे। पहला वनडे जो पर्थ में खेला गया था, उसे तो टीम इंडिया हार की चुकी है। अब वापसी का केवल एक ही रास्ता है और वो है जीत और केवल जीत। पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा का बल्ला तो नहीं ही चला, साथ ही खुद कप्तान गिल भी कोई खास पारी नहीं खेल पाए। पहला मैच बारिश से भी बाधित रहा। उम्मीद की जानी चाहिए कि कम से कम दूसरा मुकाबला पूरा हो जाए, ताकि दोनों टीमों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पर्याप्त मौका मिले।