ब्रेकअप के डेढ़ साल बाद एक्ट्रेस ने की सगाई, मुंबई के बिजनेसमैन का थामा हाथ

Spread the love

पवित्रा पुनिया ने मुंबई के एक बिजनेसमैन से सगाई कर ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बीच साइड प्रपोजल की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्होंने अपनी हीरे की अंगूठी दिखाई। लेकिन, बिजनेसमैन मंगेतर का चेहरा नहीं दिखाया।

पवित्रा पुनिया को एक बार फिर से प्यार हो गया है, लेकिन इस बार ये प्यार रिश्ते में बदल गया है। ‘बिग बॉस 14’ फेम जो पहले एजाज खान के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में थीं। अब उनको अपना हमसफर मिल गया है। एक्ट्रेस पवित्रा ने अब मुंबई के एक बिजनेसमैन से सगाई कर ली है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर होने वाले पति के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनके सगाई की है। इसमें पवित्रा पुनिया ने अपने मंगेतर का चेहरा नहीं दिखाया है।

पवित्रा पुनिया की सगाई की तस्वीरें

एजाज खान से रिश्ता टूटने के बाद पवित्रा पुनिया मुंबई के बिजनेसमैन के साथ शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपनी लव लाइफ में अतीत में कई तरह के उतार-चढ़ाव देखे और अब अपनी जिंदगी को नया मौका दिया है। ऐसा लग रहा है कि पवित्रा को आखिरकार अपनी खुशहाल जिंदगी का जीवनसाथी मिल गया है। पवित्रा अब एक मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं और दोनों काफी समय से साथ में समय बिता रहे हैं। आज, उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने मंगेतर के साथ कुछ सगाई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें दोनों बीच साइड दिखाई रोमांटिक होते दिख रहे हैं। पवित्रा ने अपनी पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, ‘लॉक्ड इन। प्यार ने इसे ऑफिशियल कर दिया। #पवित्रपुनिया जल्द ही मिसेज ____#NS बनने वाली हैं।’

ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस को फिर मिला सच्चा प्यार

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने होने वाले पति के साथ काफी रोमांटिक नजर आ रही हैं। लाल गाउन में वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उनके हाथ में हीरे की बड़ी अंगूठी भी दिख रही थी। इस खबर की पुष्टि करते हुए, पवित्रा ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, ‘हां, मुझे दोबारा प्यार मिल गया है।’ 39 साल की इस टीवी हसीना ने आगे कहा, ‘मैं विदेश जाऊंगी क्योंकि वह और उनका परिवार वहीं हैं। मुझे थोड़ा दुख है कि मैं अपने परिवार से दूर रहने वाली हूं, लेकिन उनके साथ समय बिताने के लिए उत्साहित भी हूं।’

पवित्रा पुनिया का एक्स बॉयफ्रेंड एजाज खान

पवित्रा पुनिया और एजाज खान की लव स्टोरी बिग बॉस 14 से शुरू हुई, जहां उनकी केमिस्ट्री, थोड़ी बहुत बहस और उनके इमोशनल पल शो में सबसे चर्चित रहे हैं। ये कपल उस वक्त सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *