राजस्थान में सांख्यिकी अधिकारी के पदों पर भर्ती, कितनी है वैकेंसी और कब से शुरू होंगे आवेदन? पढ़ें डिटेल्स

Spread the love

राजस्थान में सांख्यिकी अधिकारी के पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन कब से शुरू होंगे, वैकेंसी कितनी है? आइए इस खबर के जरिए इन सवालों के जवाब समेत जरूरी विवरण को जानते हैं।

राजस्थान में नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सांख्यिकी अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने पर इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत संगठन में 113 पदों को भरा जाएगा।

कब से शुरू होंगे आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू होगी। वहीं, इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 नवंबर 2025 को बंद होगी, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता मानदंड

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास अर्थशास्त्र, सांख्यिकी, गणित में सांख्यिकी विषय के साथ कम से कम द्वितीय श्रेणी में स्नातकोत्तर उपाधि या सांख्यिकी के साथ वाणिज्य विषय में स्नातकोत्तर उपाधि या भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से सांख्यिकी में एम.एससी. (कृषि) या सरकार द्वारा समकक्ष मान्यता प्राप्त विदेशी योग्यता होनी चाहिए।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष से अधिक न हो। दूसरी तरह से कहें तो आयु सीमा 1 जनवरी, 2026 तक 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में 150 अंकों के 150 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट है। प्रश्नपत्र दो भागों में होगा – भाग A राजस्थान का सामान्य ज्ञान और भाग B संबंधित विषय। उत्तरों के मूल्यांकन में नकारात्मक अंकन लागू होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों का एक-तिहाई हिस्सा काट लिया जाएगा।

आवेदन शुल्क

अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹600/-, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के लिए ₹400/- है। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *