Diwali 2025 Rashifal: दिवाली पर रहेगा इस दुर्लभ योग का असर, 3 राशियों के चमकेंगे सितारे और मिलेगी अपार सफलता

Spread the love

Diwali Horoscope 2025: इस साल की दिवाली खास होने जा रही है। इस दिन एक दुर्लभ योग बनने जा रहा है। यह योग 3 राशियों की किस्मत बदल सकता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह योग वृषभ, सिंह और धनु राशि वालों के लिए अपार सफलता लेकर आ रहा है।

Diwali 2025 Rashifal: हर साल की तरह इस बार भी दिवाली का पर्व सभी के लिए बहुत सारी खुशियों लेकर आ रहा है। हालांकि, इस बार दिवाली का त्योहार ज्योतिषीय दृष्टि से भी बेहद खास रहेगा। दरअसल, इस बार दिवाली में एक अद्भुत योग बनने जा रहा है। ज्योतिषियों का कहना है कि दिवाली 2025 पर दुर्लभ पंचमांश योग बनेगा जिसे अंग्रेजी में Quintile Aspect कहते हैं। यह योग तीन राशियों के लिए खुशियों और उपलब्धियों का समय लेकर आ रहा है।

छोटी दिवाली यानी कि 19 अक्टूबर 2025 से बनने वाला ‘क्विनटाइल ऐस्पेक्ट’ हर राशि पर असर डालेगा, लेकिन तीन राशियों के लिए यह योग जीवन में उन्नति और समृद्धि के नए रास्ते खोलेगा। जानते हैं किन राशियों की चमकेगी किस्मत इस दिवाली।  

इन 3 राशियों के चमकेंगे सितारे

वृषभ, सिंह और धनु राशि के जातक इस अवधि में आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। इन तीन राशियों के लोगों के जीवन में नई शुरुआत के अवसर मिलेंगे। चलिए यहां विस्तार से जानते हैं कि कैसे यह शुक्र गुरु पंचांक योग इन तीन राशियों को के लिए असरकारी होने वाली है। 

वृषभ राशि: आर्थिक तरक्की और सम्मान का समय

वृषभ राशि वालों के लिए यह दिवाली बेहद शुभ संकेत ला रही है। शुक्र इनके स्वामी ग्रह हैं और बृहस्पति के साथ बन रहा पंचांक योग इन्हें अपार आर्थिक लाभ दिला सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे, नए निवेश से फायदा मिलेगा। वहीं, कला या डिजाइन क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष पहचान मिल सकती है। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी और सम्मान का नया अवसर मिलेगा।

सिंह राशि: करियर में नई ऊंचाइयों की शुरुआत

सिंह राशि के जातकों के लिए यह दिवाली उनकी प्रोफेशनल लाइफ में बड़ी सफलता लेकर आएगी। बृहस्पति का प्रभाव निर्णय क्षमता को मजबूत करेगा, जबकि शुक्र नेतृत्व कौशल को बढ़ाएगा। प्रमोशन या नए प्रोजेक्ट मिलने के संकेत हैं। जो लोग मीडिया, कला या रचनात्मक क्षेत्र में हैं, उन्हें विशेष प्रसिद्धि मिल सकती है। दिवाली के आसपास कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मान-सम्मान भी बढ़ेगा। 

धनु राशि: भाग्य और सफलता का संगम

धनु राशि वालों के लिए यह पंचांग योग सौभाग्य और स्थिरता का संदेश दे रहा है। गुरु इनके स्वामी ग्रह हैं और शुक्र से मिल रहा। इस राशि के जातकों के लिए यह दुर्लभ संयोग आर्थिक प्रगति के साथ नई शुरुआत के रास्ते खोलेगा। विदेश यात्रा, हायर एजुकेशन या करियर में बड़ा बदलाव संभव है। अटका हुआ धन मिलने की संभावनाएं है। इसके साथ ही अगर आप जॉब बदलने के बारे में सोच रहे हैं, जो आपको सफलता जरूर मिलेगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *