धनतेरस पर नहीं खरीद पा रहे हैं सोना-चांदी, तो इस मसाले की जरूर करें खरीदारी, पूरे साल धन की नहीं होगी कमी

Spread the love

Dhanteras Par Dhaniya Kharidne Ke Fayde: धनतेरस पर सोना-चांदी की खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन इन चीजों का रेट ज्यादा होने की वजह से हर किसी के लिए इसे खरीदना संभव नहीं होता। तो ऐसे में क्या चीज खरीदें जिससे कि सोने-चांदी की खरीदारी के बराबर पुण्यफल प्राप्त हो सके। यहां हम इस बारे में आपको बताएंगे।

Dhanteras Par Dhaniya Kharidne Ke Fayde: कहते हैं जो लोग धनतेरस पर सोना-चांदी नहीं खरीद सकते उन्हें धनिया के बीज तो जरूर ही खरीदने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस शुभ दिन पर धनिये के बीज की खरीदारी सोने-चांदी की खरीदारी के बराबर ही पुण्यफल देती है। बता दें इस साल धनतेरस का त्योहार 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन माता लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि जी की पूजा की जाती है। कहते हैं इस दिन कुछ चीजों की खरीदारी करने से इन तीनों देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आज यहां हम आपको बताएंगे कि धनतेरस पर धनिया खरीदने से क्या लाभ मिलता है और इसे खरीदने के बाद क्या करना चाहिए।

धनतेरस पर धनिया क्यों खरीदा जाता है?

ज्योतिष अनुसार धनतेरस पर धनिया के बीज खरीदने से धन और समृद्धि बढ़ती है। साथ ही मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। धनिया सिर्फ एक मसाला ही नहीं है बल्कि इसे शुभता का प्रतीक भी माना गया है। वैसे धनिया का संबंध बुध ग्रह से माना जाता है और ये ग्रह व्यापार और धन को प्रभावित करता है। इसलिए धनतेरस की शाम में धनिया खरीदने से बिजनेस में भी खूब लाभ प्राप्त होता है।

धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद क्या करें?

अब सवाल ये आता है कि धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद उसका क्या करें? तो आपको बता दें कि धनतेरस पर खरीदे गए धनिये को पूजा घर में ही रखें। कई लोग इसे धनतेरस की पूजा में रखते हैं तो कई दिवाली पूजा में। आपके यहां जैसी परंपरा हो आप वैसा ही करें। धनिये के बीजों को पूजा के बाद जमीन में बो दें। ऐसी मान्यता है कि जैसे-जैसे धनिये के बीज अंकुरित होते हैं वैसे-वैसे ही घर की समृद्धि बढ़ती चली जाती है। कुछ लोग पूजा में प्रयोग होने वाले धनिये के बीजों को अपने घर की तिजोरी में भी रखते हैं। कहते हैं इससे पूरे साल मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वहीं कुछ जगहों पर दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा के बाद धनिया के बीज घर में रखे जाते हैं और उनका उपयोग अगली फसल या फिर व्यापार के आरंभ में किया जाता है।

धनिये के बीज बताते हैं आर्थिक स्थिति

कहते हैं धनतेरस पर खरीदकर लाया गया धनिया ये बताता है कि भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी। ऐसी मान्यता है कि जब इस धनिये से हरे भरे पौधे निकलते हैं तो ये बताते हैं कि आपके जीवन में धन-समृद्धि बढ़ने वाली है। ये पौधे जितने घने निकलेंगे उतना ही ज्यादा आपके पास धन आएगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *