एक ओटीपी बंद कर देगा गाड़ी का इंजन, स्वदेशी Mappls का जबरदस्त फीचर, जानें इसमें और क्या है खास

Spread the love

आजकल की कारों में एक अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली, Immobiliser, लगी होती है, जो कार के इंजन को अनधिकृत रूप से शुरू होने से रोकने में मदद करती है। इस देसी ऐप Mappls को MapMyIndia ब्रांड ने तैयार किया है।

स्वदेसी मैप Mappls में Immobiliser नाम से एक खास फीचर है जो गाड़ी के इंजन को ऑफ कर सकता है। यानी अगर किसी ने गाड़ी चोरी की तो गाड़ी का ओनर इस फीचर के जरिये कार का इंजन बंद कर सकता है, जिससे कार चोरों के लिए कार चोरी करना मुश्किल हो जाएगा। कुल मिलाकर यह फीचर गाड़ी को चोरी होने से भी बचा सकता है। फीचर का इस्तेमाल कर इंजन को आप एक पासवर्ड या ओटीपी के जरिये रिमोटली बंद कर सकते हैं। आपको बता दें, इस देसी ऐप Mappls को MapMyIndia ब्रांड ने तैयार किया है।

कार इंजन को घर बैठे कर सकते हैं ऑफ 

Mappls को MapMyIndia ब्रांड ने तैयार किया है। मैप माय इंडिया के मार्केट में कई GPS कार ट्रैकर मौजूद हैं, जिनमें से कुछ प्रोडक्ट के अंदर आपको कार चोरी होने से बचाने की सर्विस मिलती है। aajtak की खबर के मुताबिक, स्वदेसी Mappls ऐप के साथ ये ट्रैकर कंपेटेबल होते हैं। ऐसे में यूजर्स चाहें तो पूरा सेटअप कराने के बाद अपनी कार इंजन को घर बैठे ऑफ कर सकते हैं। इसमें फ्यूल ऑफ आदि हो जाता है। 

Immobiliser: कार की सुरक्षा का स्मार्ट तरीका

आजकल की कारों में एक अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली, Immobiliser, लगी होती है, जो कार के इंजन को अनधिकृत रूप से शुरू होने से रोकने में मदद करती है। यह सिस्टम कार की चाबी में मौजूद एक ट्रांसपोंडर चिप के माध्यम से कार्य करता है, जो इंजन कंट्रोल यूनिट (ईसीयू) से जुड़ा होता है।

इम्मोबिलाइजर का काम कैसे करता है?

ट्रांसपोंडर चिप: कार की चाबी में मौजूद यह चिप एक खास कोड भेजती है जो (ईसीयू) तक पहुंचता है।

कोड वेरिफिकेशन: (ईसीयू) इस कोड को वेरिफाई करता है। यदि कोड सही होता है, तो सिस्टम इंजन को चालू होने की अनुमति देता है।
कोड गलत होने पर: यदि कोड गलत होता है या चिप का सिग्नल नहीं मिलता है, तो (ईसीयू) फ्यूल सप्लाई को रोक देता है, जिससे इंजन चालू नहीं हो सकता। इस प्रकार, कार चोरी होने की संभावना कम हो जाती है।

GPS ट्रैकर से इम्मोबिलाइजर की सुरक्षा में और इजाफा

आप अपनी कार में Mappls या अन्य कंपनियों का GPS ट्रैकर इंस्टॉल कर सकते हैं, जो इम्मोबिलाइजर के साथ मिलकर कार को और भी सुरक्षित बनाता है। ट्रैकर कार के इंजन को स्विच ऑफ करने का फीचर प्रदान करता है। इसके लिए ट्रैकर इम्मोबिलाइजर को कमांड भेजता है, और इसके बाद कार का इंजन, फ्यूल सप्लाई और स्टार्टर बंद हो जाते हैं।

मोबाइल ऐप से सुरक्षा पर निगरानी

Mappls GPS ट्रैकर के साथ, आपको मोबाइल ऐप पर कार की लोकेशन और इंजन स्टेटस के बारे में रियल-टाइम जानकारी मिलती है। अगर कोई अनधिकृत व्यक्ति कार को चालू करने की कोशिश करता है, तो ऐप पर तुरंत अलर्ट भेजा जाता है, जिससे आप तुरंत कार्रवाई कर सकते हैं। इस तरह, इम्मोबिलाइजर और GPS ट्रैकर कॉम्बिनेशन आपकी कार को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है और चोरी की घटनाओं को रोकने में मदद करता है।

मोबाइल ऐप पर मिलता है एक्सेस

जानकारी के मुताबिक, मोबाइल ऐप मैपल्स पर जीपीएस ट्रैकर का एक्सेस मिलता है, जिसकी हेल्प से कार की लोकेशन,इंजन ऑन होने पर नोटिफिकेशंस मिलते हैं। इससे आपको पता चल जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *