Diwali Kab Hai 20 or 21 OCT: इस साल कार्तिक अमावस्या तिथि दो दिन रहने की वजह से दिवाली की तारीख को लेकर लगातार कन्फ्यूजन बना हुआ था लेकिन देश के कई बड़े ज्योतिषियों ने इस दुविधा को दूर कर दिया है। यहां हम आपको दिवाली सहित धनतेरस, छोटी दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की भी डेट बताएंगे।

Diwali Kab Hai 20 or 21 OCT: दिवाली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार है जो कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। वैसे इस त्योहार की शुरुआत धनतेरस से ही हो जाती है और समापन भाईदूज के दिन होता है। यानी दिवाली एक दिन का त्योहार नहीं है बल्कि ये पांच दिन तक चलने वाला महापर्व है। दिवाली के शुभ अवसर पर लोग माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, राम दरबार और कुबेर देवता की पूजा करते हैं और रात में अपने घरों में दीपक जलाते हैं। ऐसी मान्यता है जो कोई दिवाली के दिन शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन करता है उसके घर में सदैव सुख-समृद्धि बनी रहती है। चलिए अब जानते हैं दिवाली, धनतेरस, भाईदूज समेत अन्य त्योहारों की सही डेट और मुहूर्त।
दिवाली कब है 2025 (Diwali Kab Hai 20 or 21 OCT)
दिवाली का त्योहार इस साल 20 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। दिवाली लक्ष्मी पूजन का प्रदोष काल मुहूर्त शाम 07:08 से 08:18 बजे तक रहेगा और निशिता काल मुहूर्त रात 11:41 से देर रात 12:31 बजे तक रहेगा। अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर 2025 की दोपहर 03:44 से 21 अक्टूबर 2025 की शाम 05:54 तक रहेगी।
दिवाली 2025 कैलेंडर (Diwali Calendar 2025)
| धनतेरस कब है 2025 | 18 अक्टूबर 2025, शनिवार |
| छोटी दिवाली कब है 2025 | 19 अक्टूबर 2025, रविवार |
| बड़ी दिवाली कब है 2025 | 20 अक्टूबर 2025, सोमवार |
| गोवर्धन पूजा कब है 2025 | 22 अक्टूबर 2025, बुधवार |
| भाईदूज कब है 2025 | 23 अक्टूबर 2025, गुरुवार |