UGC NET December 2025: यूजीसी नेट दिसंबर सेशन परीक्षा इस तारीख से होगी शुरू, एग्जाम शेड्यूल जारी

Spread the love

UGC NET December 2025: कब से शुरू होगी यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की परीक्षा? आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि यूजीसी नेट दिसंबर सेशन परीक्षा का आयोजन कब से होगा।

UGC NET December 2025: यूजीसी नेट दिसंबर सेशन परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर सेशन परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। एग्जाम शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। बता दें कि यूजीसी नेट दिसंबर सेशन परीक्षा के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर चल रहा है। 

यूजीसी नेट दिसंबर सेशन परीक्षा के लिए जारी किए गए एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, समूचे देश में परीक्षा 31 दिसंबर से शुरू होगी। परीक्षा 31 दिसंबर से शुरू होकर 7 जनवरी तक आयोजित होगी। परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में किया जाएगा।

चल रही है आवेदन प्रक्रिया 

बता दें कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी चल रही है। ऐसे में इच्छुक व योग्य इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 7 नवंबर 2025(रात 11.50 तक) है, इच्छुक इस तारीख तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। वहीं, फॉर्न में सुधार करने हेतु करेक्शन विंडो को 10 नवंबर को खोला जाएगा, जिसे 12 नवंबर को बंद कर दिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन 

  • आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर मौजूद संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पंजीकृत करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन शुल्क 

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के लिए आवेदन करने हेतु जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को 1150 रुपये का शुल्क का भुगतान आवेदन शुल्क के रूप में करना होगा। वहीं,  जनरल EWS/ OBC(NCL) वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये का और SC/ST/PwD/PwBD/ थर्ड जेंडर उम्मीदवारों को 325 रुपये का का भुगतान आवेदन शुल्क के रूप में करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *