Karwa Chauth Mehndi 2025: आज इस मुहूर्त में लगवाएं करवा चौथ की मेहंदी, शादीशुदा जीवन में हमेशा बनी रहेगी खुशहाली

Spread the love

Karwa Chauth Mehndi 2025: करवा चौथ के दिन मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि मेहंदी लगाने के भी शुभ मुहूर्त होते हैं। कहते हैं शुभ समय पर लगाई गई मेहंदी दांपत्य जीवन को खुशियों से भर देती हैं। चलिए आपको बताते हैं करवा चौथ की मेहंदी कब लगवानी चाहिए।

Karwa Chauth Mehndi 2025: मेहंदी को सुहाग का प्रतीक माना गया है इसलिए शुभ अवसरों पर इसे जरूर लगाया जाता है। अगर बात करवा चौथ की हो तो इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। महिलाएं करवा चौथ के दिन एक से बढ़कर एक सुंदर डिजाइन की मेहंदी लगवाती हैं। कहते हैं मेहंदी न केवल खूबसूरती बढ़ाती है बल्कि सौभाग्य को निखारने का भी काम करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेहंदी अगर शुभ मुहूर्त में लगाई जाए तो इससे और भी ज्यादा शुभ फल की प्राप्ति होती है। 10 अक्टूबर को करवा चौथ है जानिए इसकी मेहंदी कब और किस मुहूर्त में लगवाएं।

करवा चौथ की मेहंदी कब लगाएं? (Karva Chauth Ki Mehndi Kab Lagaye)

अमूमन करवा चौथ की मेहंदी एक दिन पहले लगाई जाती है। मेहंदी लगाने के लिए प्रदोष काल का समय सबसे शुभ माना जाता है। इसके अलावा बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार का दिन मेहंदी लगाने के लिए शुभ होता है। खास बात ये है कि इस साल करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर 2025 को शुक्रवार के दिन ही पड़ रहा है। ऐसे में आप इससे एक दिन पहले गुरुवार को या फिर व्रत वाले दिन भी मेहंदी लगवा सकती हैं। मेहंदी लगवाने के लिए रोहिणी, मृगशिरा, अनुराधा, उत्तरा फाल्गुनी और रेवती नक्षत्र विशेष रूप से लाभकारी होते हैं।

करवा चौथ की मेहंदी लगाने का शुभ मुहूर्त 2025 (Karva Chauth Mehndi Shubh Muhurat 2025)

वैसे तो करवा चौथ की मेहंदी आप अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी लगवा सकती हैं लेकिन अगर मेहंदी लगाने के सबसे शुभ मुहूर्त की बात की जाए तो ये मुहूर्त 9 अक्टूबर की शाम 05:58 से 07:12 बजे तक रहेगा। अगर आप इस समय पर मेहंदी लगाती हैं तो ये आपके दांपत्य जीवन के लिए बेहद शुभ साबित होगा। मेहंदी लगवाते समय मन में शिव-पार्वती का ध्यान जरूर करें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *