कल यानी 7 अक्टूबर को पूरे उत्तर प्रदेश में सभी स्कूल-कॉलेज का अवकाश रहेगा। इस सार्वजनिक अवकाश की घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान की थी।

समूचे उत्तर प्रदेश में कल यानी 7 अक्टूबर को सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। यह अवकाश महर्षि वाल्मीकि जयंती को लेकर रहेगा। कल यानी 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती है। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पूरे उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था, “हर देव मंदिर में रामायण का अखंड पाठ आयोजित किया जाएगा।”
बता दें कि सीएम ने सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया था, जिसके मुताबिक महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर यूपी में सभी स्कूल-कॉलेज, बैंक और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री ने अवकाश की घोषणा करते हुए कहा था कि यह दिवस पूरे राज्य में धूमधाम से मनाया जाएगा।
दिल्ली में बंद सरकार के सभी कार्यालय
वहीं, दिल्ली में भी सरकार के सभी कार्यालय वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सात अक्टूबर को बंद रहेंगे। इस अवसर पर राजधानी में कई कार्यक्रम होंगे, जुलूस और श्रद्धांजलि सभाएं की जाएंगी जिनमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भाग लेंगी। गुप्ता के हवाले से बयान में कहा गया कि महर्षि वाल्मीकि न केवल भारतीय साहित्य के ‘आदिकवि’ (प्रथम कवि) और रामायण के रचयिता थे बल्कि समानता, न्याय और मानवता के प्रतीक भी थे। उनके आदर्श आज भी समाज को समानता, सम्मान और गरिमा के पथ पर अग्रसर करते हैं।
उन्होंने कहा कि यह अवसर महर्षि वाल्मीकि के जीवन, कार्यों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करने का अवसर है। बयान में कहा गया है कि मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर दिल्ली सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।