किचन सिंक और स्लैब मिनटों में चमक जाएगी, हफ्ते में एक बार ऐसे जरूर कर लें सफाई, बदबू से मिलेगा छुटकारा

Spread the love

Kitchen Sink And Slab Cleaning Tips: किचन की स्लैब और सिंक के आसपास सबसे ज्यादा गंदगी फैलती है। कई बार तेल, मसाले और खाने गिरने से परत जैसी जमा हो जाती है। इन टिप्स को फॉलो कर रसोई की स्लैब और सिंक को चमका सकते हैं।

घर में सबसे ज्यादा गंदगी रसोई में ही फैलती है। चाय नाश्ता से रात के खाने तक किचन में पूरे दिन कुछ न कुछ होता रहता है। ऐसे में रसोई की साफ सफाई का बहुत ख्याल रखने की जरूरत है। गंदी रसोई में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं जो खाने के जरिए आपके शरीर में पहुंचकर बीमार कर सकते हैं। वहीं किचन की सिंक से कई बार बदबू आने लगती है। खाने के टुकड़े सिंक में फंसकर सड़ जाते हैं जिससे सिंक ब्लॉक हो जाती है और स्मैल करती है। ऐसे में किचन की स्लैब और सिंक को साफ सुधरा बनाने के लिए कुछ सिंपस टिप्स फॉलो कर सकते हैं। इससे किचन की स्लैब और सिंक नई जैसी शाइन करने लगेंगी।

किचन की स्लैब कैसे साफ करें (Kitchen Cleaning Hacks)

किचन की स्लैब को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और विनेगर का इस्तेमाल करें। इसके लिए बेकिंग सोडा और विनेगर को गर्म पानी में मिला लें। अब इसमें लिक्विड डिश वॉश सोप डालकर मिला लें। अब किचन स्लैब पर दिखाई दे रही गंदगी को साफ कर लें। अब बेकिंग सोडा और विनेगर को मिलाकर तैयार किए गए पेस्ट को स्लैब पर लगा दें। खासतौर से जहां चिकनाई जमा है वहां लगा दें। 10-15 मिनट के बाद इसे स्क्रबर से क्लीन कर लें। अब गीले कपड़े से स्लैब को क्लीन कर दें। आखिर में सूखे कपड़े से स्लैब को पोंछ लें।

किचन का सिंक कैसे साफ करें

सिंक को साफ करने के लिए आसान उपाय है कि आप बेकिंग सोडा और सिरका मिला लें। ये नेचुरल क्लीनर सिंक की गंदगी को साफ करने में असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए सिंक पर बेकिंग सोडा छिड़कें और उस पर सिरका डालें। थोड़ी देर बार स्क्रबर की मदद से रगड़कर क्लीन कर लें। हाइड्रोजन पेरोक्साइड सिंक पर छिड़क दें और फिर गर्म पानी से साफ कर लें। अगर सिंक के अंदर से बदबू आ रही है तो उबलता हुआ पानी उसमें सोड़ा, नींबू का रस और नमक डालकर तेजी से सिंक में डाल दें। अंदर पनप रहे बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे। मार्केट में भी सिंक क्लीनिंग के लिए कई पाउडर मिलते हैं उन्हें रात में सिंक में डाल दें सुबह सिंक साफ हो जाएगी और बदबू भी दूर हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *