चीन में आया 5.6 तीव्रता का जोरदार भूकंप, सिर्फ 10 किलोमीटर गहराई में था केंद्र; 7 लोग घायल

Spread the love

चीन के गांसू प्रांत में शनिवार को 5.6 तीव्रता का भूकंप आने से दहशत मच गई। इस दौरान सात लोग घायल हो गए।

बीजिंगः चीन के गांसू प्रांत में शनिवार को 5.6 तीव्रता का भूकंप आने से दहशत मच गई। इस दौरान सात लोग घायल हो गए। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि Iघायलों में कोई भी व्यक्ति गंभीर नहीं है। सब की हालत सामान्य है। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकलकर भागने लगे। देखते ही देखते सड़कों पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई।

सुबह 5:49 बजे आया भूकंप 

चीन के भूकंप केंद्र के अनुसार लोंक्शी काउंटी में सुबह 5:49 बजे भूकंप आया, जिसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। सरकारी प्रसारक ‘सीसीटीवी’ ने बताया कि आठ मकान तहस-नहस हो गए। जबकि 100 से अधिक क्षतिग्रस्त हो गए। सरकारी मीडिया की ओर से ऑनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो में आपातकर्मी मलबा हटाते हुए दिख रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *