ऐसे बनाएं कुरकुरी मूंगफली-साबूदाना खिचड़ी, व्रत में भी खाई जा सकती है, दिल जीत लेने वाला स्वाद

Spread the love

क्या आपने कभी मूंगफली-साबूदाना खिचड़ी खाई है? अगर नहीं, तो आपको इस बार नवरात्र व्रत के दौरान इसकी बेहद आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

क्या आप भी नवरात्रि के दौरान व्रत रखते हैं? अगर हां, तो आप मूंगफली-साबूदाने की खिचड़ी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको न तो ज्यादा फैंसी सामग्री की जरूरत पड़ेगी और न ही ज्यादा समय लगेगा। साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिए आपको हाफ कप साबूदाना, एक उबला और कटा हुआ आलू, हाफ कप मूंगफली, एक बड़ी स्पून तेल या फिर घी, हाफ छोटी स्पून जीरा, 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, नमक, एक छोटी स्पून चीनी, बारीक कटा हुआ हरा धनिया और हाफ नींबू की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सबसे पहले साबूदाने को 2 से 4 बार पानी से निकालकर अच्छी तरह से धो लीजिए। अब आपको धुले हुए साबूदाने को लगभग 2-6 घंटे के लिए पानी में भिगोकर छोड़ देना है।

दूसरा स्टेप- इसके बाद आपको एक कड़ाही में तेल को हल्का गर्म कर इसमें मूंगफली एड करनी है। मूंगफली को मीडियम-लो फ्लेम पर शैलो फ्राई कर लीजिए।

तीसरा स्टेप- अब कुरकुरी मूंगफली को ठंडा होने दीजिए और फिर आधी मूंगफली को दरदरा पीस लीजिए।

चौथा स्टेप- इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म कर जीरा डालिए। जब जीरा चटक जाए, तब इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च एड कर लीजिए और फिर बॉइल्ड-कटे हुए आलू को भी हल्की आंच पर शैलो फ्राई कर लीजिए।

पांचवां स्टेप- आलू के गोल्डन होने के बाद इसमें भीगे हुए साबूदाने को भी एड कर लीजिए। अब आपको इसमें नमक और हरे धनिए को भी मिक्स कर लेना है।

छठा स्टेप- लगभग 2-4 मिनट तक साबूदाने की खिचड़ी को मीडियम-हाई फ्लेम पर कुक कीजिए। आखिर में इस खिचड़ी में पिसे हुए और साबुत मूंगफली भी एड कर लीजिए।

सातवां स्टेप- अगर आप चाहें तो इस खिचड़ी में थोड़ी सी चीनी भी मिला सकते हैं। मूंगफली-साबुदाने की खिचड़ी के टेस्ट को बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ी सी काली मिर्च और नींबू का रस मिलाकर गैस बंद कर दीजिए।

आप मूंगफली-साबूदाने की खिचड़ी को गर्मागर्म सर्व कर इसके टेस्ट का लुत्फ उठा सकते हैं। व्रत में इस खिचड़ी को खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कर पाएगा और आप एनर्जेटिक भी महसूस कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *