BB 19: प्यार की चिंगारी या सच्ची दोस्ती की दास्तां? तान्या मित्तल ने अब इस कंटेस्टेंट के लिए बहाए आंसू

Spread the love

बिग बॉस-19 में आज वीकेंड का वॉर होने वाला है और स्टेज पर सलमान खान नजर आने वाले हैं। आज तान्या मित्तल की क्लास लगती नजर आ रही है।

बिग बॉस-19 अपने दूसरे महीने में प्रवेश कर चुका है और आज वीकेंड का वॉर देखने को मिलने वाला है। सलमान खान स्टेज से कंटेस्टेंट्स के पूरे हफ्ते के खेल पर बात करेंगे। बीते रोज के एपिसोड में तान्या मित्तल ने सुर्खियां बटोरीं और अमाल मलिक के सामने खूब रोईं। तान्या और अमाल के रिश्ते के इस समीकरण को अब नाम मिलने लगे हैं। फैन्स ने यहां तक कह दिया कि तान्या का दिल अमाल के लिए धड़कने लगा है। इससे पहले भी नेहल और दूसरे घरवाले भी ये बात कर चुके हैं कि तान्या अक्सर ही अमाल के आगे-पीछे घूमती रहती हैं।

प्यार के होने लगे चर्चे?

अब तान्या के इस रोतले नेचर और अमाल के लिए उनकी फीलिंग्स की चर्चा खूब हो रही है। लोगों ने तान्या के व्यवहार को देखते हुए यहां तक कहा कि तान्या हो सकता है कि अमाल को पसंद करने लगी हैं। हालांकि तान्या ने कभी भी खुलकर इस बात को नहीं स्वीकारा है। लेकिन बीते रोज के एपिसोड में तान्या और अमाल बात करते नजर आए जिसमें तान्या अपनी सफाई देते हुए दिखीं।

अब वीकेंड के वॉर पर दिखेगी धूम

अब आज वीकेंड के वॉर पर सलमान खान स्टेज पर नजर आने वाले हैं और पूरे हफ्ते के गेम पर बात करेंगे। इसका प्रोमो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि नेहल भी इस वीकेंड के वॉर पर तान्या मित्तल का पर्दाफाश करते दिख रही हैं। नेहल ने तान्या को कई चेहरों वाली खिलाड़ी बताया। साथ ही ये भी कहा कि तान्या जब से आई हैं तभी से अपनी बातें घुमा रही हैं और अभी तक उन्होंने कई चेहरे दिखा डाले हैं। सलमान खान भी इस हफ्ते क्लास लगाते नजर आएंगे। 

शुरू से ही सुर्खियों में हैं तान्या

बता दें कि बिग बॉस-19 के पहले दिन से ही तान्या मित्तल अपने बड़बोलेपन को लेकर विवादों में घिरी हैं। तान्या और उनकी शेखी बघारने की आदत ने उन्हें काफी ट्रोल कराया है। अब बीते दिनों शो में अपनी बॉसगीरी को लेकर भी खूब मजाक उड़वा चुकी हैं। यही वजह है कि तान्या को घर में भी लोग सीरियसली नहीं लेते नीलम के अलावा किसी और के साथ उनका पक्का बॉन्ड नहीं बना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *