बेसन बर्फी कैसे बनाते हैं, ऐसे तैयार करें हेल्दी और स्वादिष्ट मिठाई, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Spread the love

Besan Barfi Recipe: बेसन की बर्फी खाने में बहुत टेस्टी लगती है। आप आसानी से इसे घर में बनाकर खा सकते हैं। मिलावटी मिठाई खाने से बचना है तो ये रेसिपी आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। फटाफट नोट कर लें बेसन की बर्फी की रेसिपी।

बर्फी तो आपने कई तरह की खाई होंगी, लेकिन एक बार बेसन की बर्फी जरूर ट्राई करें। बेसन की बर्फी वैसे तो राजस्थानी मिठाई है लेकिन ये अब हर मिठाई की दुकान पर आपको आसानी से मिल जाएगी। इसे कुछ जगहों पर मोहनथाल भी कहा जाता है। बहुत कम सामान से इस मिठाई को तैयार किया जा सकता है। आप चाहें तो घर में भी आसानी से बेसन की बर्फी बना सकते हैं। फटाफट नोटकर लें बेसन की बर्फी बनाने की आसान रेसिपी।

बेसन की बर्फी बनाने की रेसिपी

पहला स्टेप- इसके लिए आपको करीब 3 कप बेसन लेना होगा। ¼ कप देसी घी, ¼ कप दूध, 1 कप घी बेसन भूनने के लिए, ½ कप दूध, 1½ कप चीनी, आधा कप पानी, ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर और पिस्ता की कतरन चाहिए।

दूसरा स्टेप- सबसे पहले आपको बेसन को दानेदार बनाना है इसके लिए बेसन में ¼ कप घी और ¼ कप दूध मिला दें। इसे हल्का क्रम्बल करते हुए मिक्स करें जिससे बेसन थोड़ा नम हो जाएगा। अब बेसन को दानेदार बनने तक आपको रगड़ना है और फिर मोटे छेद वाली छलनी से बेसन को छान लें। 

तीसरा स्टेप-अब बेसन को भूनने के लिए गैस पर कड़ाही रखें और 1 कप घी डाल दें। इसमें तैयार बेसन डाल दें। धीमी आंच पर बेसन को भूनते रहें और गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें। जब बेसन के किनारे से घी निकलने लगे तो समझ लें बेसन भुन गया है अब इसमें आधा कप दूध डालकर मिला दें।

चौथा स्टेप-पूरा बेसन का मिश्रण झागदार हो जाएगा इससे बेसन काफी दानेदार बन जाएगा। दूध को सूखने तक बेसन को पकाएं और फिर इसे किसी बर्तन में निकाल लें। अब एक पैन में पूरी चीनी और आधा कप पानी डादें। 1 तार की चाशनी बनाएं और उसमें रंग लाने के लिए केसर के धागे डाल दें। 

पांचवां स्टेप-अब चाशनी में मावा मिलाएं और इसमें भुना बेसन मिला दें। पूरे मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक कि पैन से अलग न हो जाए। इसमें इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिला दें। पूरे मिश्रण को ठंडा होने पर किसी प्लेट में निकाल लें। इसे करीब 4-5 घंटे सेट होने के लिए रख दें। आप इसे फ्रिज या किसी ठंडी जगह पर भी रख सकते हैं। जब सेट हो जाए तो इसे बर्फी की शेप में काट लें। इसे वर्क या फिर अपनी पसंदीदा मेवा से सजाएं।

तैयार है बेसन से बनने वाली शुद्ध राजस्थानी बेसन की बर्फी। आप लंबे समय तक खा सकते हैं। बेसन की बर्फी हेल्दी स्वीट की लिस्ट में आती है। मिलावटी मिठाइयों से बचना है तो एक बार ये रेसिपी आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *